Trump Tariffs : ट्रंप के टैरिफ बम के बाद भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार…

Parivesh
Trump Tariffs

Trump Tariffs : मुंबई। अमेरिकी प्रशासन द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लागू करने के नोटिफिकेशन के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 550 अंकों की कमजोरी के साथ गिरावट पर खुला, और आधे घंटे के भीतर यह 650 अंकों तक डूब गया, जिससे निवेशकों के लगभग 4.65 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

Trump Tariffs : आज सेंसेक्स 0.67% की गिरावट के साथ 81,089.04 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 0.72% की गिरावट के साथ 24,786 पर ट्रेड कर रहा था। सेंसेक्स की 30 प्रमुख कंपनियों में से 27 कंपनियों में बिकवाली देखी गई। फार्मा और बैंकिंग सेक्टर दबाव में रहे, वहीं एफएमसीजी सेक्टर में हल्की तेजी रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटरनल और आईटीसी के शेयर हरे निशान में रहे, जबकि सन फार्मा, टाटा स्टील और पावरग्रिड में गिरावट आई।

Trump Tariffs

बीते कारोबारी दिन सेंसेक्स ने 329 अंक की तेजी दर्ज की थी और बीएसई का कुल मार्केट कैप बढ़कर 4,54,86,963.45 करोड़ रुपये तक पहुँच गया था। आज गिरावट के बाद यह घटकर 4,50,21,714.53 करोड़ रुपये पर आ गया।

टॉप लूजर्स और गेनर्स
निफ्टी 500 इंडेक्स में सबसे ज्यादा बिकवाली वोडाफोन आइडिया के शेयरों में देखी गई, जो 9.18% गिरकर 6.72 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं सबसे अधिक तेजी ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में देखी गई, जो सुबह 10 बजे तक लगभग 4% चढ़कर 51 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे थे।

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी टैरिफ नोटिफिकेशन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार नीतियों के चलते भारतीय शेयर बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है, और निवेशकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *