Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Viral Video : ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे : अस्पताल में...

Gwalior Viral Video : ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे : अस्पताल में भर्ती दोस्त को बाइक पर घुमाया, ड्रिप लगाकर घूमाने का वीडियो वायरल….

0
250
Gwalior Viral Video
Gwalior Viral Video

 Gwalior Viral Video : ग्वालियर. झांसी रोड थाना इलाके के नाका चंद्रवदनी रोड से एक अजीबोगरीब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक अस्पताल में भर्ती युवक को हाथ में ड्रिप लगाकर बाइक पर बैठा देखा जा सकता है। युवक अपने दो दोस्तों के साथ शहर में घूमते नजर आए।

 Gwalior Viral Video : जानकारी के अनुसार, युवक को बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन उसने अपने दोस्तों को फोन कर बुलाया और दोस्तों ने उसे बाइक पर बैठाकर शहर में घुमाया। इस दौरान दोस्तों ने “ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे” गाने को रिप्ले करते हुए उसकी इच्छा पूरी की। थोड़ी देर बाद युवक को वापस अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इसे दोस्ती की मिसाल बता रहे हैं, जबकि कई इसे लापरवाही और सुरक्षा की अनदेखी मान रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर युवक गंभीर रूप से बीमार था, तो इलाज को प्राथमिकता मिलनी चाहिए थी। अभी तक युवक की पहचान और रहवास के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here