Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : कांग्रेस ने आयुर्विज्ञान यूनिवर्सिटी नियुक्तियों की उठाई जांच की...

Jabalpur News : कांग्रेस ने आयुर्विज्ञान यूनिवर्सिटी नियुक्तियों की उठाई जांच की मांग….

Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर। युवा कांग्रेस ने मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में वर्ष 2017-18 में हुई तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्तियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस सिलसिले में पूर्व जिला उपाध्यक्ष शुभम बोहित ने सम्भागीय आयुक्त जबलपुर को ज्ञापन सौंपा।

Jabalpur News : ज्ञापन में कहा गया कि भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन के साथ RTI उत्तर की प्रतिलिपि भी संलग्न की गई है।

Jabalpur News : शुभम बोहित ने कहा, “युवा कांग्रेस भ्रष्टाचार और नियमविहीन कार्यप्रणाली के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी। नियुक्तियों में हुई गड़बड़ियों को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता। पारदर्शी और न्यायसंगत भर्ती प्रक्रिया ही युवाओं का हक है।”

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि “जब जिले के पुलिस अधीक्षक ने पहले ही जांच के आदेश दिए हैं, तो विश्वविद्यालय प्रशासन चुप क्यों है? यह संकेत है कि कहीं न कहीं सच्चाई छुपाई जा रही है। युवा कांग्रेस इस मुद्दे को अंत तक उठाएगी और दोषियों को बेनकाब कराएगी।”

इस अवसर पर कुणाल पटले, अंकित यादव, आकाश चौधरी, अनिकेत सूर्यवंशी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here