Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Bhagwandas Sabnani BJP Bhopal : विधायक भगवानदास सबनानी का बड़ा बयान: ’20...

Bhagwandas Sabnani BJP Bhopal : विधायक भगवानदास सबनानी का बड़ा बयान: ’20 लाख से ज्यादा पात्र मतदाताओं को मिले मताधिकार का हक’

Bhagwandas Sabnani BJP Bhopal : भोपाल: राजधानी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी ने आज विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SR) से लेकर शहर के महत्वाकांक्षी मेट्रो प्रोजेक्ट तक पर विपक्ष और तंत्र को घेरा।

मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया: विधायक सबनानी ने मतदाता सूची में विसंगतियों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर को जारी सूची में देखा गया कि लगभग 42 लाख नाम कम थे। उन्होंने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि ‘एब्सेंट’ (अनुपस्थित) और ‘शिफ्टेड’ (स्थानांतरित) मतदाताओं को ढूंढना आवश्यक है। सबनानी ने कहा, “लगभग 20 लाख से ज्यादा पात्र मतदाता ऐसे हैं जिन्हें अपने मताधिकार से वंचित होना पड़ सकता है। यदि 21 फरवरी को अंतिम सूची प्रकाशित हो गई, तो इन लोगों के लिए नाम जुड़वाना कठिन होगा। तंत्र को और अधिक सजग होना चाहिए।”

मेट्रो प्रोजेक्ट और सांसद की मांग का समर्थन: सांसद आलोक शर्मा द्वारा मेट्रो को न्यू मार्केट क्षेत्र में अंडरग्राउंड ले जाने की मांग का सबनानी ने पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पुराने भोपाल और न्यू मार्केट जैसे घने इलाकों में सड़कें चौड़ी करना संभव नहीं है। ऐसे में रंगमहल टॉकीज से राजभवन के बीच यदि मेट्रो जमीन के ऊपर (Elevated) आती है, तो पार्किंग और यातायात की बड़ी समस्या होगी। उन्होंने कहा, “इंदौर, दिल्ली और मुंबई की तर्ज पर यहाँ भी बेसमेंट/अंडरग्राउंड मेट्रो का विकल्प अपनाना चाहिए ताकि आमजन को परेशानी न हो।”

कांग्रेस और उत्तर प्रदेश की राजनीति: उत्तर प्रदेश की हालिया घटनाओं पर कांग्रेस के प्रदर्शन को सबनानी ने ‘राजनीतिक पाखंड’ करार दिया। उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वयं माफी मांग ली है और प्रशासन कार्रवाई कर रहा है, तो कांग्रेस केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए इसे तूल दे रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस के लोग कभी हिंदू होने का ढोंग करते हैं तो कभी टोपी पहन लेते हैं। ये केवल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, जबकि हम हिंदुत्व को जीवन पद्धति मानकर काम करते हैं।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here