Actress Nusrat Faria:एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुईं अभिनेत्री नुसरत फारिया, हत्या के प्रयास मामले में नाम आया सामने

Sanjay Sahu
Actress Nusrat Faria

Actress Nusrat Faria:नई दिल्ली/ढाका: चर्चित बांग्लादेशी अभिनेत्री नुसरत फारिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक गंभीर आपराधिक मामला है। फिल्मों में अपने दमदार किरदारों और विवादों के चलते चर्चा में रहने वाली नुसरत को ढाका एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Actress Nusrat Faria:मामला पिछले साल यानी जुलाई 2024 का है, जब बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान एक छात्र पर हमले और हत्या की कोशिश का आरोप नुसरत फारिया समेत 17 अन्य कलाकारों पर लगाया गया था। इस दौरान ढाका में छात्र आंदोलन उग्र हो गया था और उसी के दौरान कथित रूप से यह हिंसक घटना हुई।

Actress Nusrat Faria:पुलिस सूत्रों के अनुसार, नुसरत फारिया को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वे थाइलैंड जाने के लिए ढाका एयरपोर्ट पर थीं। पहले से जारी गिरफ्तारी वारंट के चलते एयरपोर्ट पुलिस ने उन्हें रोककर स्थानीय थाने को सूचित किया। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम मौके पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया।

 

READ MORE:Dhamtari News: खेत में चल रही थी जुए की महफिल, पुलिस की रेड में 10 जुआरी धराए, इतने लाख नकदी जब्त

Actress Nusrat Faria:पुलिस अधिकारी का बयान

Actress Nusrat Faria:ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अधिकारी सुजान हक ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, *”हमारी टीम ने नुसरत फारिया को एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया। अदालत से हत्या के प्रयास के केस में गिरफ्तारी की अनुमति पहले ही मिल चुकी थी।

Actress Nusrat Faria:राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा मामला

Actress Nusrat Faria:नुसरत फारिया ने बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की बायोपिक में उनकी बेटी और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भूमिका निभाई थी। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक अटकलें भी तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि छात्र की हत्या के प्रयास से जुड़े इस मामले में कई नामचीन हस्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जो उस वक्त के सरकार विरोधी आंदोलनों से जुड़े माने जा रहे थे।अभिनेत्री की गिरफ्तारी के बाद उनके प्रशंसकों में हलचल मच गई है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और नुसरत फारिया को अदालत में पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है।

READ MORE: Dhamtari News: खेत में चल रही थी जुए की महफिल, पुलिस की रेड में 10 जुआरी धराए, इतने लाख नकदी जब्त

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *