SpiceJet का दिवाली तोहफा : दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद से अयोध्या के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। दिवाली 2025 के अवसर पर SpiceJet ने अयोध्या के लिए स्पेशल फ्लाइट्स शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी की यह पहल श्रद्धालुओं और टूरिस्ट्स को दिवाली के मौके पर श्रीराम मंदिर के दर्शन का अवसर देने के उद्देश्य से की गई है।

स्पाइसजेट की ये स्पेशल दिवाली फ्लाइट्स 8 अक्टूबर 2025 से दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद से अयोध्या के लिए रोजाना उपलब्ध होंगी। नई फ्लाइट्स फेज़ वाइज़ शुरू की जाएंगी ताकि त्योहारों के समय यात्री आसानी से और आरामदायक तरीके से पवित्र नगरी तक पहुंच सकें।

Read More : CG NEWS : ईडी अधिकारियों पर मारपीट का आरोप: कारोबारी की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराने के निर्देश

कंपनी ने यह भी कहा कि मुंबई से अयोध्या के लिए फ्लाइट शुरू करने पर विचार किया जा रहा है, जिससे फेस्टिव और विंटर सीजन में कनेक्टिविटी और मजबूत हो। इस कदम के साथ, स्पाइसजेट अपने डोमेस्टिक नेटवर्क को और विस्तारित कर रहा है और त्योहारों के दौरान यात्रियों के लिए ट्रैवल को आसान, बजट-फ्रेंडली और एक्सेसिबल बनाने की कोशिश कर रहा है।

Read More : छत्तीसगढ़ के CM की राष्ट्रपति से सौजन्य मुलाकात, रजत जयंती वर्ष के विकास और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा…

SpiceJet के चीफ बिजनेस ऑफिसर डेबोजो महारशी ने कहा, “दिवाली से बेहतर अवसर अयोध्या, भगवान राम की जन्मभूमि, जाने के लिए और कोई नहीं हो सकता। हम श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए इस पवित्र शहर की यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए उत्साहित हैं। हमारी नई दैनिक उड़ानें दिवाली के दौरान अयोध्या तक स्मूद और अफोर्डेबल पहुंच सुनिश्चित करेंगी।”

Read More : CG NEWS : दिव्यांगों के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला: हाईकोर्ट के आदेश के बाद समाज कल्याण विभाग में CBI की कार्रवाई, दस्तावेज जब्त

इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि अयोध्या में त्योहारों के समय यात्रा का अनुभव भी बेहतर और यादगार बनेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *