Dhamtari News: खेत में चल रही थी जुए की महफिल, पुलिस की रेड में 10 जुआरी धराए, इतने लाख नकदी जब्त

Sanjay Sahu
Dhamtari News

Dhamtari News: धमतरी: धमतरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कुरुद पुलिस ने बोदाछापर गांव के खार (खुले खेत) में छापा मारकर जुए की फड़ का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 10 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कुरुद थाना पुलिस ने खेत में चल रहे इस अवैध जुए के अड्डे को घेरा और वहां से ₹1,38,900 नगद और 52 पत्तियों की ताश की गड्डी जब्त की।

Dhamtari News: गिरफ्तार सभी आरोपी स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं, जो खेत की ओट में बैठकर खुलेआम जुए का खेल खेल रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

Dhamtari News: इस सफल छापेमारी के बाद कुरुद पुलिस की कार्रवाई की इलाके में चर्चा है। पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अड्डों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

READ MORE: Indore News : कांग्रेस की मांग : नवनिर्मित ब्रिज का नाम हो ‘सोफिया-व्योमिका सेतु…

 

Dhamtari News: कुरुद थाना प्रभारी ने कहा: “अवैध जुए के खिलाफ हमारी कार्रवाई लगातार जारी है। समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी से स्पष्ट है कि पुलिस की निगरानी अब सिर्फ गलियों और घरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि खेत-खलिहानों में छिपे जुआरियों पर भी अब कानून की नजर है।

 

READ MORE : hyderabad fire incident : अग्निकांड का वो भयावह मंजर, सिर्फ एक इमारत को नहीं, पूरे परिवार को निगल गई, पढ़िए चश्मदीदों की जुबानी

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *