Monday, May 18, 2026
30.1 C
Raipur

Jyoti Malhotra Espionage Case : यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा जासूसी केस में नया मोड़……

चंडीगढ़ — Jyoti Malhotra Espionage Case : हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई जासूसी जांच अब अंतरराष्ट्रीय साजिश की शक्ल लेती दिख रही है। पाकिस्तान के लिए खुफिया जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार की गई ज्योति पर अब चीन से संभावित संपर्क की जांच भी शुरू हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को जांच के दौरान कुछ ऐसे संकेत मिले हैं, जो ज्योति के चीन कनेक्शन की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि अधिकारियों ने आधिकारिक पुष्टि से इनकार करते हुए सिर्फ इतना कहा है कि उनकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। आने वाले दिनों में मामले में और खुलासे की उम्मीद है।

गौरतलब है कि ज्योति मल्होत्रा को 16 मई 2025 को कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। पूछताछ के दौरान उसके पाकिस्तान से जुड़े डिजिटल और सोशल मीडिया संपर्कों की भी परतें खुल रही हैं।

इस हाई-प्रोफाइल केस ने साइबर जासूसी और सोशल मीडिया के ज़रिये हो रही गतिविधियों पर चिंता बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियां अब ज्योति के मोबाइल, लैपटॉप और सोशल मीडिया अकाउंट्स की गहन जांच में जुटी हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि चीन कनेक्शन की पुष्टि होती है, तो यह मामला केवल राष्ट्रीय सुरक्षा का नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय खुफिया नेटवर्क से जुड़ा बड़ा खतरा बन सकता है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti Ujjain : महाकाल मंदिर में गूंजा “हर-हर महादेव”, ब्रह्म मुहूर्त में हुई दिव्य भस्म आरती

Mahakal Bhasma Aarti Ujjain : विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर...

Related Articles

Popular Categories