Saturday, August 15, 2026
Home International Maulana on Pakistani TV shows : मौलाना कारी इस्हाक़ का विवादित बयान,...

Maulana on Pakistani TV shows : मौलाना कारी इस्हाक़ का विवादित बयान, बोले-सास-बहू के सीरियलों ने बिगाड़ा घरेलू माहौल, करें तौबा

0
371

Maulana on Pakistani TV showsसहारनपुर। देवबंद के उलेमा मौलाना कारी इस्हाक़ गोरा ने सहारनपुर में पाकिस्तानी टीवी सीरियलों को लेकर एक बड़ा और विवादित बयान दिया है। मौलाना ने कहा है कि इन सीरियलों ने हमारे पारिवारिक रिश्तों में जहर घोल दिया है, जिसके कारण मुसलमानों में तलाक के मामलों में वृद्धि हुई है। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं से नाटक देखना छोड़ने और इस्लामी तालीम अपनाने का आग्रह किया है।

Maulana on Pakistani TV shows : मौलाना कारी इस्हाक़ गोरा ने सहारनपुर में एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि पाकिस्तानी टीवी सीरियलों ने मुस्लिम घरों में विवाद और नफरत पैदा करने का काम किया है। उन्होंने सीधे तौर पर इन्हीं सीरियलों को तलाक और घरों में कलह के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मुस्लिम समुदाय, खासतौर पर महिलाओं से इन सीरियलों से दूर रहने और इस्लामी तालीम अपनाने की अपील की है।

Read More : Textile Workers : बुरहानपुर टेक्सटाइल मजदूरों का वेतन वृद्धि को लेकर ज़ोरदार प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मौलाना गोरा ने कहा कि, “ये सीरियल हमारे घरों में जहर घोल रहे हैं। सास-बहू के झगड़े, मर्द को जालिम और औरत को बेबस दिखाना, ऐसी कहानियां हमारे असली रिश्तों को बिगाड़ रही हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि इन सीरियलों में दिखाए जाने वाले दृश्य और कहानियां वास्तविक जीवन में रिश्तों को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही हैं।

Maulana on Pakistani TV shows : उन्होंने आगे कहा, “टेलीविजन ने हमारे घरों में जहर घोला है। मुस्लिम महिलाओं को इन नाटकों को देखना छोड़ देना चाहिए और इस्लामी तालीम की ओर लौटना चाहिए।” मौलाना ने दावा किया कि इन सीरियलों में दिखाए जाने वाले रिश्तों और व्यवहारों का असर परिवारों में कलेश और अलगाव की स्थिति पैदा कर रहा है, जिससे तलाक के मामले बढ़ रहे हैं।

 

Share The News
Previous articleInstagram Fraud : 64,000 की ठगी से खुला 50 करोड़ का राज…जानें पूरा मामला
Next articleDrug Store Inspection : ड्रग स्टोर की जांच शुरू होते ही दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन, प्रशासन पर तानाशाही का आरोप
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here