Monday, May 18, 2026
32.9 C
Raipur

Bulldozer vegetable removal : बुलडोजर से सब्जी हटवाने का वीडियो वायरल, एसीपी पर कार्रवाई पर सवाल, DGP को देनी पड़ी सफाई

Bulldozer vegetable removal : बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ में ट्रैफिक पुलिस के अतिक्रमण हटाओ अभियान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में बहादुरगढ़ के एसीपी दिनेश कुमार जेसीबी मशीन की मदद से सड़क पर बैठी सब्जी विक्रेताओं की टोकरियां हटवाते हुए दिख रहे हैं।

इस कार्रवाई से सोशल मीडिया पर हरियाणा पुलिस की कड़ी आलोचना हो रही है, जिसके चलते हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर शायराना अंदाज़ में सफाई देनी पड़ी। उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन को कैमरे से भरे माहौल में उचित व्यवहार की ट्रेनिंग देने की बात भी कही।

Bulldozer vegetable removalमामला बहादुरगढ़ के पटेल नगर का है, जहां शाम के समय सैकड़ों सब्जी विक्रेता सड़क पर बैठकर सब्जियां बेचते हैं, जिससे अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। जाम से निपटने के लिए एसीपी दिनेश कुमार अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे, लेकिन सब्जियों की टोकरियों पर जेसीबी चलाने का उनका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में गरीब सब्जी विक्रेता जेसीबी के सामने से अपनी सब्जियां उठाते दिख रहे हैं, और एसीपी दिनेश कुमार एक गरीब महिला सब्जी विक्रेता को फटकार लगाते भी नजर आ रहे हैं।

यह बता दें कि एसीपी दिनेश कुमार इंटरनेशनल लेवल के मुक्केबाज हैं और वर्तमान में बहादुरगढ़ में एसीपी के पद पर कार्यरत हैं, जिनके पास शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी है।

Bulldozer vegetable removalडीजीपी ओपी सिंह ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा, “बहादुरगढ़ में सब्जी विक्रेताओं को सड़क से हटाने की कार्रवाई के बारे में मैंने डीसीपी बहादुरगढ़ और सीपी झज्जर से बात की है। एसीपी दिनेश इंटरनेशनल बॉक्सर हैं और खेल कोटे से पुलिस में भर्ती हुए हैं। उनका काम सड़क को अतिक्रमण से मुक्त रखना था। जो सामने आया, उसी से अतिक्रमण हटाने लगे। जब सब्जी की रेहड़ी पर बुलडोजर चला, तो विवाद तो बनना ही था। मैंने सीपी को निर्देश दिया है कि फील्ड अधिकारियों को कैमरे से भरे माहौल में सावधानी से काम करने की ट्रेनिंग दी जाए।”

इसके साथ ही, डीजीपी ने शायराना अंदाज़ में पुलिस के काम की चुनौती बताते हुए लिखा: “पुलिस का काम ही कुछ ऐसा है- मुख्तसर-सी जिंदगी के अजीब से अफसाने हैं, यहां तीर भी चलाने हैं और परिंदे भी बचाने हैं!”

जहां एक ओर रोज़ाना के जाम से परेशान स्थानीय लोग इस कार्रवाई को सही ठहरा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं, जिसके कारण पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को अब सफाई देनी पड़ रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Global Health Emergency: अफ्रीका में ईबोला का हाहाकार! WHO ने घोषित की Global Health Emergency, नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक...

Related Articles

Popular Categories