shakti Accident News : दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नहर में गिरी, दो की मौत, चार घायल

Sanjay Sahu
shakti Accident News

shakti Accident News : सक्ती। सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोता गांव के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नहर में जा गिरी। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

shakti Accident News : जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में छह लोग सवार थे जो कोरबा से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम कुसमूल लौट रहे थे। रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच जब वाहन पोता गांव स्थित शराब भट्ठी के पास पहुंचा, तब चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और स्कॉर्पियो नहर में जा गिरी।

 

READ MORE:Swiggy डिलीवरी बॉय की यूनिफॉर्म में हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, फिर अचानक

shakti Accident News : हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन के शीशे तोड़कर सभी सवारों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एम्बुलेंस टीम भी वहां पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों को सक्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उपचार के दौरान चालक और एक नाबालिग की मौत हो गई।

shakti Accident News : थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। वाहन को नहर से बाहर निकाल लिया गया है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद मृतकों के गृहग्राम कुसमूल में शोक का माहौल है।

shakti Accident News : स्थानीय लोगों ने बताया कि उस स्थान पर मोड़ और अंधेरा होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से वहां चेतावनी बोर्ड और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *