Rewa News : पत्नी की हत्या कर शव खेत में जिंदा गाड़ने वाला आरोपी 9 महीने बाद गिरफ्तार, प्रयागराज से पकड़ा गया

Parivesh
Rewa News

Rewa News :  रीवा/मध्यप्रदेश | रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र में सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी देवमुनि मांझी को 9 महीने बाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को खेत में जमीन के अंदर गाड़ दिया था और मौके से अपनी नाबालिग पुत्री के साथ फरार हो गया था।

Read More : CG NEWS : घरघोड़ा का गौरव बना उपेक्षा का शिकार – जय स्तम्भ चौक क्षतिग्रस्त, प्रशासन-नेता-नपाधिकारी सब मौन!

क्या है मामला…

पुलिस के अनुसार, देवमुनि मांझी (59 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 7, त्योंथर, थाना सोहागी, ने अपनी पत्नी रामवती मांझी की 11 अक्टूबर 2024 को कीटनाशक पिलाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया और ऊपर से सब्जियों की फसल ट्रैक्टर से जोत दी ताकि किसी को शक न हो। हत्या के बाद आरोपी ने अपनी बेटी से कहवाया कि वह रामवती को इलाहाबाद (प्रयागराज) छोड़ आया है। लेकिन जब मृतका का बेटा अभिलाष मांझी लगातार मां की तलाश करता रहा और कुछ दिनों बाद आरोपी भी अपनी बेटी के साथ गायब हो गया, तब पूरा मामला उजागर हुआ।

Read More : Kuno National Park : फिर एक चीते की मौत-मादा नभा ने दम तोड़ा, दोनों पैर में गंभीर फ्रैक्चर

कैसे हुआ खुलासा…

  • 19 अक्टूबर 2024 को अभिलाष ने थाने में मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
  • 20 अक्टूबर को पुलिस को खेत से ही रामवती का शव गड्ढे में दबा मिला।
  • आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रीवा पुलिस और विशेष टीम लगातार प्रयास कर रही थी।
  • डीआईजी रीवा रेंज ने आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹20,000 का इनाम घोषित किया था।

गिरफ्तारी कहां से…

आरोपी देवमुनि मांझी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के घूरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। साथ ही, घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस ने क्या कहा…

एसडीओपी उदित मिश्रा ने बताया कि, “आरोपी ने अपराध को छुपाने के लिए काफी साजिश रची थी। शव को नाले के पास गड्ढे में दबाया गया था, और ऊपर से खेत को ट्रैक्टर से जोत दिया गया था। फरारी के दौरान आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन टेक्निकल सर्विलांस से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई।”

एक नजर में मामला:

घटना विवरण
आरोपी देवमुनि मांझी (59 वर्ष)
मृतका रामवती मांझी (पत्नी)
वारदात कीटनाशक देकर हत्या, शव को खेत में गाड़ा
गिरफ्तारी 9 महीने बाद, प्रयागराज से
इनाम ₹20,000 घोषित
जब्ती ट्रैक्टर, हत्या स्थल की मिट्टी जांच में शामिल
Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *