Automobile News : अब बैटरी की चिंता खत्म! Tata Curvv.ev और Nexon.ev पर ‘लाइफटाइम वॉरंटी धमाका’, इलेक्ट्रिक कार खरीदो और सुकून की नींद लो

Parivesh
Nexon_EV

Automobile : मुंबई। इलेक्ट्रिक कार खरीदते वक्त अगर आपके मन में भी ये डर रहता है कि “बैटरी खराब हो गई तो क्या होगा?”, तो अब Tata Motors ने इस डर को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है। देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी ने Tata Curvv.ev और Nexon.ev (45 kWh बैटरी वेरिएंट) पर लाइफटाइम बैटरी वॉरंटी की ऐतिहासिक घोषणा कर दी है।
अब EV की बैटरी अगर किसी वजह से खराब होती है, तो उसका पूरा जिम्मा कंपनी का होगा — जीवन भर के लिए!

Nexon_EV
Nexon_EV

Automobile मौजूदा और नए दोनों ग्राहकों को फायदा

यह वॉरंटी न सिर्फ नए बायर्स को दी जाएगी, बल्कि पहले से Nexon.ev 45 kWh मॉडल खरीद चुके ग्राहकों को भी इसका पूरा फायदा मिलेगा। मतलब, जो लोग अब तक सोच रहे थे कि “पहले खरीदा, बाद में छूट गई स्कीम”, उनके लिए भी खुशखबरी है!

Automobile EV यूजर्स को मिलेगा 8-9 लाख का लॉन्ग टर्म फायदा

Tata Motors का दावा है कि इलेक्ट्रिक कार यूजर्स को 10 साल में पेट्रोल/डीज़ल गाड़ी की तुलना में 8 से 9 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। यानी इस वॉरंटी का मतलब है — ‘नो टेंशन फॉर डिकेड्स’।

Automobile लॉयल ग्राहकों को 50,000 रुपये का बोनस

अगर आप पहले से Tata.ev के ग्राहक हैं और अब Curvv.ev या Nexon.ev (45kWh) लेना चाहते हैं, तो कंपनी आपको सीधे ₹50,000 का लॉयल्टी बेनिफिट भी दे रही है। यानी पुराने ग्राहकों को भी रिवॉर्ड मिल रहा है।

Nexon_EV
Nexon_EV

हैरियर के बाद अब कर्व और नेक्सॉन में भी बैटरी सुरक्षा कवच

कुछ हफ्ते पहले Tata Motors ने Harrier.ev पर भी लाइफटाइम बैटरी वॉरंटी दी थी, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब कंपनी ने ये सुविधा अपनी पॉपुलर EV लाइनअप – Nexon.ev और Curvv.ev – में भी जोड़ दी है।

रीसेल वैल्यू भी होगी तगड़ी

लाइफटाइम बैटरी वॉरंटी के चलते अब इन इलेक्ट्रिक कारों की रीसेल वैल्यू भी जबरदस्त रहेगी। क्योंकि नया खरीदार भी जानता होगा कि बैटरी की सुरक्षा कंपनी के जिम्मे है।

curvv-ev
curvv-ev

Tata.ev क्या कहता है?

Vivek Srivatsa, चीफ कमर्शियल ऑफिसर, Tata Passenger Electric Mobility Ltd. ने कहा: “हमने भारत में EV रेवोल्यूशन को लीड किया है। अब ये लाइफटाइम बैटरी वॉरंटी ग्राहकों को पूरी मानसिक शांति और भरोसा देगी। यह भारत के ईवी फ्यूचर को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।”

कीमत क्या है?

  • Tata Nexon.ev (45 kWh) – ₹12.49 लाख से ₹17.19 लाख (एक्स-शोरूम)

  • Tata Curvv.ev – ₹17.49 लाख से ₹22.24 लाख (एक्स-शोरूम)

Tata Motors का यह कदम न सिर्फ एक कॉर्पोरेट इनिशिएटिव, बल्कि भारतीय EV क्रांति का गेम-चेंजर साबित हो सकता है। जहां ग्राहक सबसे ज्यादा चिंता बैटरी को लेकर करता है, वहां अब Tata कह रही है —
“ड्राइव करो दिल खोलकर, बैटरी का जिम्मा हमारा!”

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *