Tuesday, August 18, 2026
Home Tech रायपुर में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस का बड़ा एक्शन! फ़ील्ड में...

रायपुर में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस का बड़ा एक्शन! फ़ील्ड में खुद उतरे आला अफसर, 23 संदिग्धों पर कार्रवाई

रायपुर: रायपुर शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधों को घटित होने से पहले रोकने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा रात्रि गश्त और विशेष चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रात्रि गश्त के दौरान पूरी मुस्तैदी बरतें और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करें।

वेस्ट जोन में चला सघन नाइट पेट्रोलिंग अभियान

दिनांक 28-29 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री संदीप पटेल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्री दीपक मिश्रा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त की गई। इस दौरान थाना प्रभारियों सहित कई पुलिस टीमें मैदान में तैनात रहीं।

सिविल लाइन क्षेत्र से 23 संदिग्ध पकड़े गए

रात्रि गश्त के दौरान थाना सिविल लाइन क्षेत्र में अड्डेबाजी कर रहे और संदिग्ध रूप से घूमते हुए कुल 23 व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ा। इनमें से कई आरोपी दोपहिया और चारपहिया वाहनों में सवार थे। तलाशी के दौरान कुछ आरोपियों के पास से अवैध हथियार बरामद हुए।

Read More : UGC बिल को लेकर छत्तीसगढ़ में भी उबाल! मुंगेली में सवर्ण समाज ने किया निर्णायक आंदोलन का ऐलान

चाकू और तलवार बरामद, वैधानिक कार्रवाई जारी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 चाकू और 1 तलवार बरामद की है। इन सभी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

आजाद चौक में मोबाइल चेक पोस्ट, हर वाहन की जांच

इसी क्रम में रात 12 बजे से सुबह 3 बजे तक आजाद चौक क्षेत्र में मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। बस स्टैंड, रजबंधा मैदान और बोरियाखुर्द कॉलोनी जैसे संवेदनशील इलाकों में भी गुंडा-बदमाशों और निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग की गई।

अपराधियों में डर, आमजन को सुरक्षा का भरोसा

पुलिस के इस अभियान से जहां अपराधियों में हड़कंप मचा है, वहीं आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here