Durg Police Transfer : 14 जवान लाइन अटैच, 53 का हुआ ट्रांसफर, महिला जवान भी शामिल…..

Parivesh

दुर्ग। Durg Police Transfer : जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से एसपी विजय अग्रवाल ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया है। सोमवार को जारी आदेश में 14 पुलिस जवानों को लाइन अटैच कर दिया गया है, जिनमें AACU के 8 जवान शामिल हैं।

इसके साथ ही कुल 53 जवानों का ट्रांसफर भी किया गया है। इनमें से 41 जवानों को विभिन्न थानों में और 11 को ACCU में नई तैनाती दी गई है। थानों में भेजे गए 41 जवानों में 11 एएसआई, 9 एसआई, और 21 आरक्षक शामिल हैं। खास बात यह है कि ट्रांसफर सूची में 8 महिला आरक्षक भी शामिल हैं।

पुलिस विभाग के इस बड़े फेरबदल को संगठनात्मक मजबूती और मैदानी कामकाज में तेजी लाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, AACU (Anti-Crime and Cyber Unit) से हटाए गए जवानों को लेकर विभाग के भीतर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

एसपी विजय अग्रवाल का यह कदम जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *