CG News : अजय चंद्राकर ने टीएस सिंहदेव पर कसा तीखा तंज, कहा – “इतनी हसरत है तो एक दिन के लिए विष्णुदेव साय की कुर्सी पर बैठवा देंगे”

VIKASH KHALKHO

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में जुबानी जंग फिर गरमाई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री बनने की इतनी हसरत है, तो उन्हें एक दिन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कुर्सी पर बिठा दिया जाएगा।

चंद्राकर ने कहा, “जैसे बच्चों को खेल-खेल में एक दिन का कलेक्टर या अधिकारी बना दिया जाता है, वैसे ही सिंहदेव को भी एक दिन के लिए कुर्सी पर बिठा दें। हसरत लेकर ऊपर नहीं जाना चाहिए, उसे यहीं पूरा कर लेना चाहिए।”

Read News : ips suicide : IPS पूरन कुमार की आत्महत्या पर सोनिया गांधी ने जताई संवेदना, कहा – वरिष्ठ दलित अफसरों को अब भी नहीं मिल रही बराबरी

उन्होंने आगे कहा कि सिंहदेव खुद कहते थे कि उन्हें कांग्रेस में ‘50-50’ का समझौता हुआ था, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। चंद्राकर ने कहा, “अगर अपनी राजशाही का थोड़ा हिस्सा बेचकर कुछ दे देते, तो शायद मुख्यमंत्री बन जाते।”

Read More : CG CRIME : नयापारा पंचशील नगर में युवक की सिर कुचलकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

भाजपा नेता ने कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया और कहा कि पार्टी में स्थिति इतनी खराब थी कि भूपेश बघेल के करीबी विधायक और मंत्री तक कहते थे कि ‘बाबा साहब से मेरी जान को खतरा है’। उन्होंने चेताया कि यही हाल पूरी कांग्रेस का था और अब जनता खुद देख ले कि पार्टी किस स्थिति में पहुंची है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *