MP News : इंदौर में बर्थडे पार्टी विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

इंदौर। इंदौर शहर में जूनी इंदौर क्षेत्र में कल रात करीब साढ़े बारह बजे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दुर्गेश के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि हत्या बर्थडे पार्टी में जाने को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई।

जानकारी के अनुसार, दुर्गेश और उसकी मां के बीच बर्थडे पार्टी में जाने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दुर्गेश की मासी के लड़के रोहित उर्फ बिट्टू अपने साथियों — आरंग पिता राजू परमार, सावन पिता लखन किनारे और तीन नाबालिग लड़कों के साथ पहुंचे। विवाद बढ़ने पर सभी ने मिलकर दुर्गेश से मारपीट की। इसी दौरान रोहित ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

Read More : CG News : अजय चंद्राकर ने टीएस सिंहदेव पर कसा तीखा तंज, कहा – “इतनी हसरत है तो एक दिन के लिए विष्णुदेव साय की कुर्सी पर बैठवा देंगे”

घायल को परिजनों ने तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर एडिशनल डीसीपी जोन-4, एसीपी जूनी इंदौर और थाना प्रभारी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान की।

Read More : ips suicide : IPS पूरन कुमार की आत्महत्या पर सोनिया गांधी ने जताई संवेदना, कहा – वरिष्ठ दलित अफसरों को अब भी नहीं मिल रही बराबरी

पुलिस ने पांच घंटे के भीतर तीन मुख्य आरोपियों — रोहित उर्फ बिट्टू, सावन और आरंग — को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन नाबालिकों को भी हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि रोहित का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *