Sunday, August 30, 2026
Home Chhattisgarh Janjgir Champa Police Action Bike Theft: चांपा के रामबांधा तालाब से चोरी...

Janjgir Champa Police Action Bike Theft: चांपा के रामबांधा तालाब से चोरी हुई पैशन प्लस बाइक बरामद, कोरबा का शातिर चोर गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। Nishaanebaz.com-Champa Police Action: जिले के थाना चांपा क्षेत्र अंतर्गत रक्षाबंधन पर्व की रात रामबांधा तालाब के पास से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल के मामले में चांपा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए त्वरित सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹40,000 मूल्य की पैशन प्लस मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 BS 9837) बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी पड़ोसी जिले कोरबा का निवासी है।

मामले का ब्योरा देते हुए पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रविन्द्र कुमार देवांगन (निवासी ग्राम खिसोरा, थाना बलौदा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व पर फरसवानी गया हुआ था। वापसी के दौरान रात करीब 9 से 10 बजे के बीच उसने रामबांधा तालाब के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और कुछ देर के लिए काम से चला गया। जब वह वापस लौटा तो उसकी गाड़ी गायब थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 455/26, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Read More : Raipur Siltara Police Night Operation: सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, गुंडा-बदमाशों और अपराधियों समेत 17 लोगों पर कसा शिकंजा

मामले की विवेचना के दौरान चांपा पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति तहसील रोड के पास बेहद सस्ते दामों में चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चांपा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को मोटरसाइकिल समेत हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने रामबांधा तालाब के पास से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया।

Read More : Raipur Dharsiwa CHC Negligence News: राजधानी से सटे धरसीवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली, गंभीर बीमार 7 साल की बच्ची को इलाज के लिए घंटों कराया इंतजार

पुलिस ने आरोपी देवव्रत मन्नेवार (31 वर्ष, निवासी सुखरी खुर्द, थाना उरगा, जिला कोरबा) के कब्जे से चोरी की पैशन प्लस मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता साहू तथा आरक्षक गौरीशंकर राय व रघुवीर यादव सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here