Tuesday, May 12, 2026
31.4 C
Raipur

TOP 10 News Today 28 Aug 2025 : निशाने पर आज : आर-पार के मूड में एनएचएम कर्मचारी, गौमांस काटती युवती का वीडियो वायरल, 2,174 करोड़ का शराब घोटाला EOW की जांच में बड़ा खुलासा, सितंबर से बिजली बिल में तगड़ा झटका, बिहार विधानसभा चुनाव : किस दल को कितनी सीट, किसानों की जेब पर कालाबाजारी का डाका….समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

TOP 10 News Today 28 Aug 2025

1 . आंदोलन 11वें दिन भी जारी : नियमितीकरण, ग्रेड पे सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी आर-पार के मूड में

रायपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ अपने नियमितीकरण, ग्रेड पे सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार 11वें दिन भी आंदोलनरत है। आज धरना स्थल पर कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए “मोदी की गारंटी पूरी करो” की गूंज से माहौल को आंदोलनमय कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि वे रायपुर के तूता धरना स्थल तक पहुँचकर अपनी आवाज और बुलंद करेंगे। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में एकजुट हुए कर्मचारियों ने अपनी एकता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। आंदोलन के दौरान रोजाना विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शासन और आम जनता का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है। आज भी कर्मचारियों ने आसमान में गुब्बारे उड़ाकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुँचाने का अनोखा प्रयास किया।

2  .गौमांस काटती युवती का वीडियो वायरल

गणेश चतुर्थी के दिन बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र में गौमांस काटने का एक वीडियो सामने आने के बाद भारी हंगामा हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद गौ-रक्षकों और स्थानीय लोगों के बीच जमकर झड़प हुई, जिसमें चार युवक घायल हो गए। बिल्हा के डोड़कीभाठा के ओडिया मोहल्ले में एक युवती गौमांस काट रही थी, जिसका वीडियो बनाकर कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो को देखकर गौ-रक्षक और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

3 . 2,174 करोड़ का शराब घोटाला : EOW की जांच में बड़ा खुलासा

रायपुर, छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों के अनुसार, इस घोटाले से 2,174 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अवैध रूप से बंटवारा किया गया। आरोप है कि इस घोटाले में राजनेता, सरकारी अधिकारी और कारोबारी शामिल थे। जांच के मुताबिक, यह घोटाला FL-10 (फॉरेन लिकर-10) लाइसेंस के जरिए किया गया। EOW ने बताया कि अनिल टुटेजा, अरुणपति त्रिपाठी, निरंजन दास, अनवर ढेबर, विकास अग्रवाल और अरविंद सिंह ने मिलकर एक सिंडिकेट बनाया। इस सिंडिकेट ने सरकारी शराब दुकानों पर कमीशन तय किया, नकली होलोग्राम वाली शराब की सप्लाई की, और विदेशी ब्रांडों की बिक्री से अवैध कमाई की।

4 . सितंबर से बिजली बिल में तगड़ा झटका

CG NEWS : बिलासपुर: सितंबर में राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगने वाला है। सरकार ने “बिजली बिल हाफ” योजना को आंशिक रूप से बंद करने का फैसला लिया है, जिसके तहत अब केवल 100 यूनिट तक की खपत पर ही 50% की छूट दी जाएगी। पहले यह छूट 400 यूनिट तक की खपत पर लागू थी। 1 अगस्त 2025 से लागू इस बदलाव का असर उपभोक्ताओं को **सितंबर में मिलने वाले बिलों** में दिखाई देगा। पहले जिन उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली बिल में **558 से 1223 रुपये** तक की राहत मिल रही थी, अब उन्हें पूरा भुगतान करना होगा।

5 . बिहार विधानसभा चुनाव : किस दल को कितनी सीट

 Bihar Election 2025 : पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही चर्चा अब अंतिम चरण में है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाल ही के दिल्ली दौरे के दौरान इस पर सहमति बन गई है, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा कुछ इस प्रकार है:

  • जदयू (JDU): 102 सीटें
  • भाजपा (BJP): 101 सीटें
  • लोजपा (रामविलास): 20 सीटें
  • हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM): 10 सीटें
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM): 10 सीटें

6 . किसानों की जेब पर कालाबाजारी का डाका….

खाद संकट बरकरार : रीवा। खाद और यूरिया की किल्लत से किसान बेहाल हैं। सहकारी समितियों के बाहर किसानों की लंबी कतारें रोज़ाना सुबह से शाम तक लगती हैं, लेकिन अधिकांश खाली हाथ ही लौटने को मजबूर हैं। ताज़ा मामला गढ़ क्षेत्र से सामने आया है, जहां किसानों ने खाद न मिलने पर जमकर नाराज़गी जताई। प्रशासन की ओर से दावा किया गया था कि 23 अगस्त को रीवा रेलवे स्टेशन पर 1300 टन यूरिया की रैक पहुंच चुकी है और इसे रीवा व मऊगंज जिले की 75 सहकारी समितियों में वितरित किया गया। लेकिन किसानों का आरोप है कि ज़मीनी हकीकत अलग है। खाद की खेप आने की तस्वीरें तो जारी होती हैं, पर किसानों तक पहुंचने से पहले ही यह माल गायब हो जाता है।

7 . लोफंदी में ग्रामीणों के मौत मामले में 6 महीने बाद बड़ा खुलासा

CG News : बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव में फरवरी माह में हुई रहस्यमयी मौतों का आखिरकार राज़ खुल गया है। एफएसएल जांच रिपोर्ट में साफ हो गया है कि ग्रामीणों की मौत जहरीली महुआ शराब पीने से हुई थी। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मृत शराब कोचिए की पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है।दरअसल, लोफंदी गांव में 5 फरवरी से 7 फरवरी के बीच मौतों का सिलसिला लगातार चलता रहा। पहले दिन एक ग्रामीण की मौत हुई, अगले दिन दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं 7 फरवरी को एक साथ चार लोगों की मौत से पूरे गांव में दहशत फैल गई थी। इस दौरान कुल 7 मौतें दर्ज हुईं और 4 लोग गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराए गए थे।

8 . रायपुर में धूम मचाएगी मोदी मैराथन, जन्मदिन पर पीएम का 6 लाख युवाओं से सीधा संवाद

Modi Marathon : रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इस बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 21 सितंबर को ‘मोदी मैराथन’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों युवाओं के साथ भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और राज्य सरकार के मंत्री शामिल होंगे। खास बात यह है कि इस आयोजन के बाद प्रधानमंत्री मोदी देशभर के करीब 6 लाख युवाओं से वर्चुअल संवाद करेंगे। कार्यक्रम की कमान भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के हाथ में है और इसकी निगरानी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रभारी सुनील बंसल करेंगे। बताया जा रहा है कि रायपुर की मैराथन में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और दिग्गज नेता भी शिरकत कर सकते हैं।

9 . JK Lakshmi Cement पर 9.12 करोड़ का जुर्माना

JK Lakshmi Cement : दुर्ग। अहिवारा नगर पालिका ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेके लक्ष्मी सीमेंट संयंत्र पर 9.12 करोड़ रुपए का जुर्माना ठोका है। आरोप है कि कंपनी ने नगर पालिका से छुपाकर करीब 1.90 लाख स्क्वायर फीट का निर्माण कर लिया था। यह मामला हाईकोर्ट की सुनवाई के बाद सामने आया, जिसके आदेश पर संपत्ति की जांच की गई। जांच में कंपनी द्वारा भवन निर्माण की जानकारी छिपाने और कर अदा न करने की पुष्टि हुई। नगर पालिका ने कंपनी को निर्देश दिया है कि निर्धारित समयावधि में पेनाल्टी की राशि जमा करें। साथ ही, 15 दिनों के भीतर पूरे संयंत्र परिसर के भवन, संरचनाओं और नक्शों को नगर एवं ग्राम निवेश विभाग से अनुमोदित अभिन्यास सहित भवन अनुज्ञा के लिए 4 प्रतियों में प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है। नियमों के तहत अवैध निर्माण को वैध करने की प्रक्रिया नगर पालिका अधिनियम की धारा 187(क) के तहत होगी। इसके अलावा कंपनी को आवश्यक दस्तावेज और बकाया कर भी समय पर जमा करने के आदेश दिए गए हैं।

10 . पति बना प्यार में रोड़ा : 25 साल पुराने अफेयर के लिए पत्नी ने बॉयफ्रेंड से करवाया कत्ल

CG Crime News : दुर्ग, छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला ने 25 साल पुराने अफेयर के चलते अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में महिला और उसके बॉयफ्रेंड दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पुलगांव थाना क्षेत्र की है। पुलिस को 24 अगस्त 2025 को दुर्ग के नगपुरा इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव की पहचान के लिए फोटो वायरल की, जिसके बाद अंजनी ठाकुर (44) नाम की महिला ने शव की पहचान अपने पति धनेश ठाकुर (45) के रूप में की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि धनेश की मौत सिर पर किसी भारी चीज से वार करने की वजह से हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Share The News

Latest YouTube Videos

PM Modi :  PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

PM Modi : PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

Wedding Scam: लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम ऐसे देते थे वारदात को अंजाम..

Wedding Scam: लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम ऐसे देते थे वारदात को अंजाम..

PM Modi: फिर लगेगा लॉकडाउन? PM मोदी ने क्यों कहा- एक साल तक सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल बचाएं..

PM Modi: फिर लगेगा लॉकडाउन? PM मोदी ने क्यों कहा- एक साल तक सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल बचाएं..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स से 1 करोड़ की चोरी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स से 1 करोड़ की चोरी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

सिर्फ एक प्लेट गुपचुप… और 25 लोग पहुंच गए अस्पताल!

सिर्फ एक प्लेट गुपचुप… और 25 लोग पहुंच गए अस्पताल!

क्या देश में फिर लौट सकता है Work From Home..

क्या देश में फिर लौट सकता है Work From Home..

क्या अब एक साल तक सोना नहीं खरीदना चाहिए...

क्या अब एक साल तक सोना नहीं खरीदना चाहिए...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज!

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज!

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories