Modi Marathon : रायपुर में धूम मचाएगी मोदी मैराथन, जन्मदिन पर पीएम का 6 लाख युवाओं से सीधा संवाद….

Parivesh
Modi Marathon

Modi Marathon : रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इस बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 21 सितंबर को ‘मोदी मैराथन’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों युवाओं के साथ भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और राज्य सरकार के मंत्री शामिल होंगे। खास बात यह है कि इस आयोजन के बाद प्रधानमंत्री मोदी देशभर के करीब 6 लाख युवाओं से वर्चुअल संवाद करेंगे।

Modi Marathon : कार्यक्रम की कमान भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के हाथ में है और इसकी निगरानी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रभारी सुनील बंसल करेंगे। बताया जा रहा है कि रायपुर की मैराथन में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और दिग्गज नेता भी शिरकत कर सकते हैं।

भाजपा हर साल प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को “सेवा पखवाड़ा” के रूप में मनाती है। इस दौरान विभिन्न शहरों में सफाई अभियान और सेवा कार्य किए जाते हैं। इस बार मोदी मैराथन को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने हर राज्य से 8 से 10 हजार युवाओं को इसमें जोड़ने का लक्ष्य तय किया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *