HomeChhattisgarhCG NEWS : एपीएल कार्डधारकों के लिए राहत भरी खबर....

CG NEWS : एपीएल कार्डधारकों के लिए राहत भरी खबर….

Date:

Related stories

CG NEWS : रायपुर। एपीएल राशन कार्डधारकों के लिए राहत की खबर है। जो हितग्राही पिछले दिनों पोर्टल लॉक होने की वजह से एक साथ तीन माह का राशन नहीं ले पाए थे, उन्हें अब फिर से अवसर दिया जाएगा। खाद्य विभाग जल्द ही पोर्टल को दोबारा खोलने की तैयारी कर रहा है, ताकि छूटे हुए हितग्राहियों की एंट्री की जा सके। माना जा रहा है कि सरकारी अवकाश समाप्त होने के बाद इस संबंध में आदेश जारी कर दिया जाएगा।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार रायपुर समेत कई जिलों में बड़ी संख्या में ऐसे एपीएल कार्डधारी हैं जिन्हें लॉक पोर्टल की वजह से राशन नहीं मिल पाया था। अब सरकार ने इन्हें राहत देने का निर्णय लिया है। हालांकि विभागीय अफसर भी इसके लिए आधिकारिक आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

इधर, राशन दुकानदारों का कहना है कि नई मशीनें इंस्टाल होने के बावजूद सर्वर स्लो काम कर रहा है। अंगूठा स्कैन करने में लगातार दिक्कतें आ रही हैं। इससे पीडीएस दुकानों में लंबी लाइनें लग रही हैं और हितग्राहियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here