HomeChhattisgarhC.G News : रायपुर में सनी लियोनी के इवेंट से पहले बवाल,...

C.G News : रायपुर में सनी लियोनी के इवेंट से पहले बवाल, बजरंग दल की कड़ी चेतावनी, हटाए गए पोस्टर भी

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Raipur News: श्री राधा सखी मंडल का सावन तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर के मालवीय रोड स्थित...

Pharasgaon News: मदर टेरेसा स्कूल बोरगांव में बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

Pharasgaon News: रामकुमार भारद्वाज /फरसगांव :- ब्लॉक के मदर...

रायपुर :  राजधानी रायपुर में 22 फरवरी को प्रस्तावित बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के कार्यक्रम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अभिनेत्री के शहर आने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया, जो अब संगठनों के प्रदर्शन और चेतावनी तक पहुंच गया है।

बजरंग दल ने जताई कड़ी आपत्ति

बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम शहर के सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं। संगठन का आरोप है कि ऐसे आयोजनों से युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

इसी क्रम में बजरंग दल के नेता विजेंद्र वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी संभावित अव्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Read More : CG Cabinet Meeting: आज होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर नजर

शहर में पोस्टर हटाए गए, माहौल संवेदनशील

विवाद बढ़ने के बीच शहर में लगे कार्यक्रम से जुड़े पोस्टर हटाए जाने की जानकारी सामने आई है। विरोध को देखते हुए प्रशासन की भूमिका और सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है।

फिलहाल कार्यक्रम आयोजकों या प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन 22 फरवरी नजदीक आने के साथ ही यह मुद्दा राजधानी की चर्चा का केंद्र बन गया है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here