CG NEWS : भक्ति और सेवा का संगम: विधायक अनुज शर्मा ने महारुद्राभिषेक और फल वितरण कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : धरसीवां/मोहम्मद याकुब : छत्तीसगढ़ के जनप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जन्मदिवस आज धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक हर्षोल्लास और जन-कल्याणकारी संकल्पों के साथ मनाया गया। “सेवा ही संकल्प” की भावना को चरितार्थ करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री अनुज शर्मा ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों की ऐसी श्रृंखला पिरोई, जिसमें भक्ति, करुणा और स्वावलंबन का अनुपम दर्शन हुआ। चरोदा के प्राचीन शिवालय से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों की चौखट तक, हर जगह मुख्यमंत्री के प्रति अगाध स्नेह की लहर दिखाई दी।

 

CG NEWS : मानवता की सेवा: मरीजों के बीच पहुँचे विधायक

CG NEWS : विधायक अनुज शर्मा धरसींवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे, जहाँ उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री के जन्मदिन की खुशी को साझा करते हुए उन्होंने मरीजों को ताजे फल और पौष्टिक आहार वितरित किए। अस्पताल के वार्डों में जाकर मरीजों का कुशलक्षेम पूछना और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेना इस बात का प्रमाण रहा कि साय सरकार की प्राथमिकता में अंतिम पंक्ति का व्यक्ति सबसे ऊपर है।

नारी शक्ति का सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

सशक्त महिला-सशक्त प्रदेश के विजन को आगे बढ़ाते हुए धरसींवा ग्राम पंचायत में ‘नारी शक्ति’ के साथ भव्य आयोजन हुआ। यहाँ विधायक श्री अनुज शर्मा ने मातृशक्ति के साथ मिलकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन का केक काटा जंहा विशेष रूप से गोदावरी इस्पात पावर लिमिटेड के सीएसआर पहल के अंतर्गत संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। आत्मनिर्भरता की इस नई ज्योति को देखकर विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त की। इसी कड़ी में, जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने वाली मितानीन दीदियों को उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

 

CG NEWS : इस गरिमामयी अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक श्री अनुज शर्मा ने अपने चिर-परिचित अंदाज में भावुक और ऊर्जावान उद्बोधन दिया उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए एक उत्सव है। हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एक ऐसे व्यक्तित्व हैं जिनके हृदय में छत्तीसगढ़ की परंपराएं और माटी की महक रची-बसी है। उनका नेतृत्व ‘सबका साथ-सबका विकास’ की उस भावना को पुष्ट करता है, जहाँ सत्ता का अर्थ केवल अधिकार नहीं बल्कि विनम्रता से जनसेवा करना है।

 

CG NEWS : साय जी के मार्गदर्शन में आज छत्तीसगढ़ तेजी से ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ के सपने को साकार कर रहा है। श्री शर्मा ने आगे बढ़ते हुए कहा, “आज जो खुशहाली हम धरसींवा की गलियों में देख रहे हैं, जो चमक इन प्रशिक्षित बहनों की आँखों में है, वही मुख्यमंत्री जी के जीवन का असली ध्येय है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें उनके जैसा सरल और दृढ़ संकल्पी नेतृत्व मिला है। आज का यह रुद्राभिषेक और यह सेवा कार्य केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे उस संकल्प का दोहराव है कि हम मिलकर अपने मुख्यमंत्री के सपनों का खुशहाल प्रदेश बनाएंगे।

 

CG NEWS : इनकी भी रही उपस्तिथि

CG NEWS : जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला सेन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता चंद्राकर, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्रीमती किरण साहू,मण्डल अध्यक्ष राकेश यादव, विधान सभा मण्डल अध्यक्ष सुनील शर्मा, सरपंच धरसींवा साहिल खान, पूर्व सरपंच हेमंत वर्मा,श्रीमती रूखमणी शिवारे,पूर्व सरपंच विद्याभूषण वर्मा,पुरुषोत्तम यादव समस्त पंचगण धरसीवां सहित स्थानीय कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *