Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh Takhatpur Crime: मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, दानपेटी से नकदी और...

Takhatpur Crime: मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, दानपेटी से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी

Takhatpur Crime:
Takhatpur Crime:

Takhatpur Crime:तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर में चोरों ने काली मंदिर को निशाना बनाकर दानपेटी में रखी नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, तखतपुर नगर के कालीबाड़ी स्थित काली मंदिर में चोर पीछे की ओर से दाखिल हुए। मंदिर के अंदर पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले दानपेटी को निशाना बनाया और उसमें रखी नकदी निकाल ली। इसके बाद मंदिर में रखे सोने-चांदी के आभूषण भी चोरी कर फरार हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चोरी हुए नकदी और जेवरात की कुल कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। हालांकि, चोरी की वास्तविक कीमत का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

दो संदिग्ध CCTV में कैद

वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इसके बावजूद उनकी गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं। फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मंदिर में लगे कैमरों के साथ-साथ आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

Takhatpur Crime: आरोपियों की तलाश जारी

Takhatpur Crime: थाना प्रभारी अवनीश पासवान के मुताबिक, संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम काम कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here