M.P News : इंदौर के पंढरीनाथ क्षेत्र में भाजपा-कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पथराव, पुलिसकर्मी घायल

Rahul Goshwami

इंदौर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच प्रदर्शन के दौरान जमकर पथराव हुआ। घटना पंढरीनाथ थाना क्षेत्र की है, जहां भाजपा जनता युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस कार्यालय के घेराव की घोषणा की गई थी।

बैरिकेडिंग के बीच बढ़ा तनाव

प्रदर्शन की सूचना के बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी थी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। आमने-सामने आए दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच अचानक विवाद बढ़ा और पथराव शुरू हो गया।

पुलिसकर्मी को लगा पत्थर

हंगामे के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए। आरक्षक जगमोहन और सब-इंस्पेक्टर राम सिंह बघेल को चोट आई। बताया गया है कि सब-इंस्पेक्टर को सीधे सिर पर पत्थर लगा, जिससे उन्हें गंभीर चोट पहुंची।

Read More : M.P News : ‘मन की बात’ में PM मोदी का सामाजिक सद्भाव का संदेश, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने किया समर्थन

बिना अनुमति प्रदर्शन का आरोप

एडिशनल डीसीपी के अनुसार, आयोजित प्रदर्शन के लिए विधिवत अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा और बिना अनुमति प्रदर्शन करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

दोनों पुलिसकर्मियों की शिकायत पर भाजपा और कांग्रेस के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।इंदौर में हुई इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है, वहीं प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *