MP Crime: टीकमगढ़ में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात 20 दिन की मासूम की गला दबाकर हत्या का 24 घंटे में खुलासा, दादी (सास) गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Anuj Nirala

MP Crime:जमील खान \टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पलेरा थाना क्षेत्र में महज 20 दिन की नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या किए जाने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बच्ची की दादी (सास) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घटना के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पिता ने दर्ज कराई हत्या की शिकायत

MP Crime: पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को बबेबुजुर्ग गांव निवासी धनीराम आदिवासी (25) ने पलेरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि उसकी करीब 20 दिन की नवजात पुत्री की हत्या उसकी सास ने गला दबाकर कर दी है।

Vidisha Madrasa: विदिशा के मदरसे में महिला शिक्षिका से कथित यौन उत्पीड़न का मामला तीन मौलवियों पर गंभीर आरोप, भाई की हत्या की धमकी देकर कराया चुप; पुलिस ने 24 घंटे में तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 265/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का प्रकरण कायम किया और जांच शुरू कर दी।

24 घंटे में आरोपी तक पहुंची पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीति भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, परिजनों से पूछताछ की और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला को 19 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के बाद आरोपी को जतारा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

MP Crime: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह, पारिवारिक परिस्थितियां और अन्य संभावित कारणों की भी गहन पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद यदि अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Chhindwara News: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत! हर्रई में हड़कंप, अवैध क्लिनिक और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

मासूम की मौत से इलाके में मातम

MP Crime: महज 20 दिन की मासूम बच्ची की मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना को बेहद दर्दनाक बताते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई बनी चर्चा का विषय

नवजात बच्ची की हत्या जैसे गंभीर मामले में पुलिस द्वारा महज 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल आरोपी महिला न्यायिक हिरासत में है और पूरे मामले की विवेचना जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *