M.P News : बड़वानी-खंडवा हाईवे पर बड़ा हादसा, स्टेयरिंग फेल होने से बस खेत में उतरी

Rahul Goshwami

बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी-खंडवा बड़ोदा स्टेट हाईवे पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजपुर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास अमन ट्रैवेल्स की एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में उतर गई। इस दुर्घटना में करीब 15 से 16 यात्री घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बस को अचानक सड़क छोड़ते हुए देखा जा सकता है।

स्टेयरिंग सिस्टम फेल होने से बिगड़ा संतुलन

प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस खरगोन से बड़वानी की ओर जा रही थी। राजपुर के समीप पहुंचते ही बस का स्टेयरिंग सिस्टम अचानक फेल हो गया। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन बस सीधे सड़क किनारे खेत में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाली स्थिति

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया है।

Read More : Kuno National Park में आ रही रौनक! अफ्रीका से आ रहे हैं 8 नए चीते, CM मोहन करेंगे स्वागत

सीसीटीवी फुटेज से होगी जांच में मदद

घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा हादसा रिकॉर्ड हुआ है। फुटेज में बस अचानक असंतुलित होकर नीचे उतरती दिखाई दे रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तकनीकी कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *