Friday, May 29, 2026
38.1 C
Raipur

छत्तीसगढ़ विधानसभा में ऐतिहासिक दिन! 120 पूर्व नक्सलियों ने देखी कार्यवाही, 1 करोड़ इनामी रुपेश और झीरम हमले से जुड़ा चैतू भी मौजूद

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : रायपुर में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का नजारा खास रहा, जब शासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे 120 पूर्व नक्सली सदन की कार्यवाही देखने पहुंचे। विधानसभा की आसंदी की ओर से सभी को लोकतांत्रिक व्यवस्था में वापसी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

पुरुष-महिलाओं की समान भागीदारी

विधानसभा पहुंचे समर्पित नक्सलियों में 66 पुरुष और 54 महिलाएं शामिल थीं। इनमें पूर्व सेंट्रल कमेटी के सदस्य रहे रुपेश, बसवा, चैतू, ललिता और राजू भी मौजूद थे। सामान्य सदस्य रहे पूर्व नक्सलियों ने दर्शक दीर्घा से कार्यवाही देखी, जबकि सेंट्रल कमेटी में नेतृत्व की भूमिका निभा चुके सदस्य अध्यक्षीय दीर्घा में बैठे।

Read More : C.G News : सरगुजा में बीट गार्ड की पिटाई का वीडियो वायरल, वर्दी की गरिमा पर सवाल, कटघरे में प्रशासन

लोकतंत्र से सीधा परिचय

उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसे छत्तीसगढ़ विधानसभा का ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पुनर्वास कर लौटे लोगों का स्वागत और अभिनंदन करना सरकार की जिम्मेदारी है।
करीब 125 पूर्व नक्सलियों के साथ विजय शर्मा स्वयं विधानसभा पहुंचे और उन्हें सदन का भ्रमण कराया। उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठकर पूरी कार्यवाही देखी।

बड़े इनामी भी रहे शामिल

इस दल में 1 करोड़ रुपये के इनामी रहे रुपेश भी शामिल थे। वहीं झीरम हमले से जुड़े और 25 लाख रुपये के इनामी चैतू ने भी सदन की कार्यवाही देखी। चैतू ने तीन महीने पहले जगदलपुर में आत्मसमर्पण किया था।

यह पहल न केवल पुनर्वास नीति की सफलता का संकेत है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि राज्य सरकार पूर्व उग्रवादियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Latest YouTube Shorts

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories