Raipur Janmashtami 2026: निशानेबाज न्यूज़ डेस्क- भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर राजधानी रायपुर में खास तैयारियां की गई हैं। टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर यानी श्री श्री राधारास बिहारी जी के मंदिर में Raipur Janmashtami 2026 के तहत तीन दिवसीय जन्माष्टमी महा-महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव 3 सितंबर से 5 सितंबर 2026 तक चलेगा।
इस्कॉन मंदिर रायपुर में रायपुर जन्माष्टमी महोत्सव को खास बनाने के लिए करीब 25 हजार वर्गफुट का विशाल डोम तैयार किया गया है। आयोजकों के अनुसार, पिछले साल श्रद्धालुओं की अच्छी भागीदारी को देखते हुए इस बार भी बड़े स्तर पर व्यवस्था की गई है।मंदिर की सजावट के लिए फूल कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाए गए हैं। वहीं राधारानी के विशेष वस्त्र और आभूषण मुंबई और वृंदावन से मंगाए जाने की जानकारी दी गई है। इससे मंदिर परिसर में उत्सव का माहौल और खास दिखाई देगा।
आज से शुरू हुआ तीन दिवसीय उत्सव
Raipur Janmashtami 2026 का शुभारंभ 3 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इस्कॉन रायपुर के अध्यक्ष एच.एच. सिद्धार्थ स्वामी, फेस्टिवल कमेटी के चेयरमैन राजेश अग्रवाल और वाइस चेयरमैन शुभम सिंघल द्वारा किया गया।पहले दिन बाल महोत्सव के तहत भक्ति चित्रकला प्रतियोगिता भी रखी गई है। इसमें 5 से 25 वर्ष तक के बच्चे और युवा हिस्सा ले सकते हैं।
तीन आयु वर्ग में होगी चित्रकला प्रतियोगिता
चित्रकला प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया है। 5 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए बाल कृष्ण की माखन लीला, कृष्ण और ग्वाल-बाल, यशोदा मैया और बाल कृष्ण, राधा-कृष्ण का झूला और गोवर्धनधारी कृष्ण जैसे विषय रखे गए हैं।11 से 17 वर्ष के प्रतिभागियों के लिए गोवर्धन लीला, भगवद्गीता का संदेश, गौ-सेवा, इस्कॉन संकीर्तन और प्रकृति संरक्षण जैसे विषय तय किए गए हैं।
18 से 25 वर्ष के युवाओं के लिए भगवद्गीता और जीवन, कृष्ण-अर्जुन, धर्म स्थापना, सनातन संस्कृति और आधुनिक युवा तथा विश्व एकता जैसे विषय रखे गए हैं।प्रतियोगिता में पंजीयन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। इच्छुक प्रतिभागी आयोजन से जुड़ी जानकारी के लिए दिए गए संपर्क नंबर पर जानकारी ले सकते हैं। कार्यक्रम का स्थान हरे कृष्ण धाम, आलोपीनगर, टाटीबंध, रायपुर है।
Iscon Janmashtmi- 02-09-2026
4 सितंबर को भजन-कीर्तन से सजेगी शाम
रायपुर जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन 4 सितंबर को सुबह से रात तक कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। सुबह 4:30 बजे मंगल आरती, 5 बजे तुलसी आरती, 7:30 बजे गुरु पूजा और 8:30 बजे श्रृंगार दर्शन होगा।सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का गुणगान होगा। इसके बाद भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चलेगा। दोपहर 12 बजे राजभोग अर्पण और 12:30 बजे राजभोग आरती होगी।
शाम को कथक और पुष्पांजलि का आयोजन
शाम 5 बजे से 7 बजे तक श्रीकृष्ण पुष्पांजलि के साथ कथक कलाकार रवि प्रकाश की प्रस्तुति होगी। शाम 7 बजे आरती होगी। इसके बाद रात 9 बजे से 11:30 बजे तक महाभिषेक का कार्यक्रम रखा गया है।रात 12 बजे छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा और 12:15 बजे महाआरती होगी। आयोजकों के अनुसार, दर्शन की सुविधा सुबह 9 बजे से रात 2 बजे तक रहेगी। शाम 7 बजे से हर घंटे आरती भी होगी।
5 सितंबर को व्यास पूजा महोत्सव
महोत्सव के तीसरे दिन 5 सितंबर को व्यास पूजा महा-महोत्सव आयोजित होगा। सुबह 4:30 बजे मंगल आरती से दिन की शुरुआत होगी। इसके बाद तुलसी आरती, गुरु पूजा और श्रृंगार दर्शन होंगे।सुबह 9:30 से 11 बजे तक श्रील प्रभुपाद गुणगान और 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रील प्रभुपाद महाभिषेक होगा। दोपहर 12 बजे राजभोग अर्पण और 12:30 बजे राजभोग आरती होगी।
रात में शयन आरती के साथ समापन
5 सितंबर को दोपहर 1 बजे से प्रसाद वितरण शुरू होगा। शाम 4:15 बजे उत्थापन आरती और शाम 7 बजे संध्या आरती होगी। दिन का समापन रात 8:30 बजे शयन आरती के साथ किया जाएगा।Raipur Janmashtami 2026 के इस आयोजन में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों और युवाओं के लिए भी कई गतिविधियां रखी गई हैं। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।
यहां होगा पूरा आयोजन
इस्कॉन रायपुर का यह महा-महोत्सव हरे कृष्ण धाम, आलोपीनगर, टाटीबंध, रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। जन्माष्टमी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्था की गई है।श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होने से पहले आयोजन के समय और संबंधित नियमों की जानकारी आयोजकों से जरूर ले सकते हैं। रायपुर जन्माष्टमी महोत्सव में भजन, कीर्तन, आरती, महाभिषेक, झांकियों और अन्य कार्यक्रमों के कारण तीनों दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा।





