CG NEWS : दुर्ग से बड़ी खबर : भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट फर्नेस-8 हादसा, वेस्ट कैचर फटने से लगी भीषण आग, दो घंटे बाद काबू

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्ट फर्नेस-8 में वेस्ट कैचर अचानक फट गया, जिससे प्लांट में भीषण आग लग गई और अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही BSP प्रबंधन सक्रिय हुआ और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

CG NEWS : हादसे के बाद बीएसपी प्रबंधन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी विशेषज्ञों की टीम इसकी विस्तृत जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय कर्मचारियों ने बताया कि समय रहते आग बुझा ली गई, वरना नुकसान और बड़ा हो सकता था।

CG NEWS : गौरतलब है कि इससे पहले भी बीएसपी में हादसा हो चुका है। करीब एक महीने पहले कोक ओवन विभाग में बैटरी नंबर 5 और 6 के बीच स्थित गैलरी नंबर 38 अचानक भरभराकर ढह गई थी। उस हादसे में पूरा स्ट्रक्चर जमींदोज हो गया था और उत्पादन कार्य भी गंभीर रूप से प्रभावित हुआ था।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *