Raipur News : राजधानी रायपुर के कंचना स्थित सिटी ऑफ़ ड्रीम्स कालोनी में सोसायटी के निर्वाचित संस्था के जिम्मेदार पदाधिकारी पेड़ों की करवा रहे हैं अंधाधुंध कटाई, पर्यावरण प्रेमियों ने की कार्यवाही की मांग…..

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News : रायपुर। प्रदेश में पेड़ों की अवैध कटाई का मुद्दा गर्माया हुआ है, ऐसे में राजधानी रायपुर के एक सोसाइटी में पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। दरअसल, राजधानी रायपुर के कचना स्थित सिटी ऑफ ड्रीम्स कॉलोनी में लगे पेड़ों की पेड़ों की टहनियों की अंधाधुंध कटाई का मामला सामने आया है। छांव देने वाले पेड़ों को सोसायटी के निर्वाचित संस्था के जिम्मेदार पदाधिकारियों के द्वारा काटा जा रहा है। जिसका विरोध अब शुरू हो चुका है।

Raipur News : एक ओर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 18 जुलाई को पुरे प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सिटी ऑफ ड्रीम्स कालोनी रायपुर में सोसायटी के निर्वाचित संस्था के जिम्मेदार पदाधिकारी पेड़ों की पेड़ों की टहनियों की अंधाधुंध कटाई करवा रहे हैं।

Raipur News : पर्यावरण प्रेमी भोज साहू ने इस मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली की रायपुर के कचना स्थित सिटी ऑफ ड्रीम्स कॉलोनी में लगे पेड़ों की टहनियों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है, जिसमे उन्होंने इस मामले में कटाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, उन्होंने कहा : एक पेड़ को बचाने में हमे बहुत समय लगता है, जबकि काटने वाले दो मिनट में पेड़ को काट देते हैं, ऐसे लोगों पर राज्य सरकार द्वारा उचित कार्यवाही की जानी चाहिए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *