CG News : सुकमा की सानवी राव ने राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया

कृष्णा नायक/सुकमा : सुकमा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दंतेवाड़ा में जोन स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच और विश्लेषणात्मक कौशल को बढ़ावा देना था।

प्रतियोगिता में दक्षिण बस्तर संभाग के तीन जिलों – दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा से कुल 9 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रत्येक जिले से चयन प्रक्रिया के बाद तीन-तीन छात्र शामिल हुए।

इस प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सुकमा की छात्रा कु. जी. सानवी राव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सुकमा जिले का गौरव बढ़ाया। उनकी प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल का ध्यान खींचा और उनके विषय की गहराई तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की गई।

जी. आर. मंडावी, जिला शिक्षा अधिकारी, सुकमा और उमाशंकर तिवारी, डीएमसी समग्र शिक्षा, सुकमा ने सानवी राव को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories