Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh Jabalpur News : बरगी बांध में उमड़ा हुजूम, चेतावनी के बाद भी...

Jabalpur News : बरगी बांध में उमड़ा हुजूम, चेतावनी के बाद भी लापरवाही; युवक ने लगाई छलांग, छाते से बचाई गई जान, देखें वीडियो

Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर के बरगी बांध से पानी छोड़े जाने के बाद भीड़ में लापरवाही का नजारा देखने को मिला। प्रशासन द्वारा दूरी बनाकर रखने की अपील के बावजूद लोग जोश में होश खो बैठे। अलर्ट जारी होने के बाद भी लोग सुरक्षा निर्देशों की अनदेखी करते हुए पानी के करीब जा पहुंचे।

Jabalpur News : इस दौरान एक युवक ने बरगी बांध के सामने पानी में छलांग लगा दी, जिससे वहां हड़कंप मच गया। युवक की जान पर बन आई, लेकिन उसके साथियों ने पानी में छाता फेंककर किसी तरह उसकी जान बचाई। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि बांध के आसपास सावधानी बरतें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, वरना यह रोमांच भारी पड़ सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here