Thursday, May 28, 2026
32.1 C
Raipur

MP NEWS : जीतू पटवारी पर FIR के विरोध में 8 जुलाई को अशोक नगर में कांग्रेस का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, मुकेश नायक ने प्रशासनिक आदेश को बताया तुगलकी

MP NEWS : भोपाल : अशोक नगर जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस आदेश को “तुगलकी” बताते हुए कहा कि यह सरकार की तानाशाही मानसिकता का प्रतीक है।

MP NEWS : मुकेश नायक ने कहा कि अशोक नगर प्रशासन ने पीड़ित को न्याय देने के बजाय उसकी आवाज उठाने वाले कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर ही FIR दर्ज कर दी, जो लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है। इसी के विरोध में 8 जुलाई को कांग्रेस अशोक नगर में शांतिपूर्ण तरीके से सामूहिक गिरफ्तारी देगी।

MP NEWS : उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश सरकार पिछले 20 वर्षों से विपक्ष को कुचलने में लगी है। नायक ने कहा, “सरकार विपक्ष के नेताओं, उनके काम और संस्थाओं को मिटाने का प्रयास कर रही है।”

MP NEWS : प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि 2 हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता अशोक नगर पहुंच चुके हैं। “हमें न होटल चाहिए, न सर्किट हाउस, हम खुद गिरफ्तारी देने आए हैं, फिर इसका विरोध क्यों?”

MP NEWS : नायक ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस के शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने की कोशिश की गई, तो पूरे मध्य प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही प्रशासन से संयम बरतने की अपील की और कहा कि “समय सबका आता-जाता है।”

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories