Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG Crime News: मूंगफली विवाद में रिश्तेदार बना हैवान, बोलेरो से कुचलकर...

CG Crime News: मूंगफली विवाद में रिश्तेदार बना हैवान, बोलेरो से कुचलकर पिता-पुत्र की हत्या

0
152
CG Crime News
CG Crime News

CG Crime News: सूरजपुर । जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तीवरागुड़ी गांव में मूंगफली खाने को लेकर हुए विवाद ने दिल दहला देने वाली घटना का रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद रिश्तेदारी के चलते उपजा तनाव इस कदर बढ़ गया कि एक ही परिवार के दो सदस्यों – पिता और पुत्र – को बोलेरो वाहन से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया। हादसे में परिवार का एक और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

CG Crime News: खेत में मूंगफली खाने से शुरू हुआ विवाद

CG Crime News: घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। तीवरागुड़ी निवासी त्रिवेणी रवि के खेत में मूंगफली की फसल तैयार थी। खेत की निगरानी के लिए उनका 16 वर्षीय बेटा करण रवि सोमवार की शाम खेत पर गया हुआ था और वहीं मूंगफली खा रहा था। इसी दौरान, रिश्तेदार नर्मदा सोनवानी अपने दोनों बेटों के साथ बोलेरो गाड़ी में वहां पहुंचे और करण पर मूंगफली उखाड़ने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे।

CG Crime News: बीच-बचाव करने आए पिता-पुत्र पर भी हमला

विवाद बढ़ता देख करण के पिता त्रिवेणी रवि और बड़ा भाई मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। थाने में भी माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाने में ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और चेतावनी दी कि यदि सड़क पर दिखे, तो गाड़ी से कुचल देंगे।

बोलेरो से कुचलकर हत्या, एक बेटा घायल

CG Crime News: थाने से निकलने के कुछ ही देर बाद नकना चौक के पास आरोपी ओमप्रकाश सोनवानी और उसके साथियों ने बोलेरो से त्रिवेणी रवि और उनके बेटे करण को जानबूझकर टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि त्रिवेणी रवि का एक अन्य बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CG Crime News: आरोपी और पीड़ित एक ही रिश्तेदारी से

CG Crime News: बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़ित पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं और पास-पास के खेतों में मूंगफली की फसल बोई गई थी। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here