Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG Crime : पत्नी की बेवफाई से आहत युवक ने की आत्महत्या,...

CG Crime : पत्नी की बेवफाई से आहत युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में भाजपा नेता के बेटे पर लगाए गंभीर आरोप

0
144
CG News
CG News

CG Crime : तखतपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलपान से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी की बेवफाई से आहत होकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से बरामद सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए एक भाजपा नेता के बेटे को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और भाजपा नेता के बेटे की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

CG Crime : सुबह पेड़ पर लटका मिला शव

CG Crime : जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान देवलाल मरकाम (52 वर्ष) निवासी ग्राम बेलपान के रूप में हुई है। रविवार की सुबह उसका शव गांव के पास एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ पाया गया। ग्रामीणों ने लाश देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

CG Crime : जेब से मिला सुसाइड नोट, भाजपा नेता के बेटे पर लगाए आरोप

CG Crime : पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा कि उसकी पत्नी का एक भाजपा नेता के बेटे के साथ नाजायज संबंध था, जो उसकी मानसिक पीड़ा का कारण बना। देवलाल ने पत्र में यह भी लिखा कि उसने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

CG Crime : पत्नी के अवैध संबंध से था मानसिक रूप से परेशान

CG Crime : ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, देवलाल की पत्नी के भाजपा नेता के बेटे से अवैध संबंध थे। देवलाल ने दोनों को कई बार आपत्तिजनक स्थिति में देखा था और पंचायत स्तर पर इस मामले को सुलझाने की कोशिश भी की थी। बावजूद इसके, नेता का बेटा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। लगभग एक माह पूर्व देवलाल ने फिर दोनों को साथ देखा, जिसके बाद उसकी पत्नी घर छोड़कर उसी के साथ चली गई। इस घटना के बाद से देवलाल बुरी तरह मानसिक तनाव में था।

CG Crime : खदान में करता था मजदूरी, आरोपी चलाता है दुकान

CG Crime : बताया गया कि देवलाल पास के मटसगरा गांव की गिट्टी खदान में मजदूरी करता था, जबकि भाजपा नेता का बेटा बेलपान में उसके घर के पास ही दुकान संचालित करता है। महिला और आरोपी के बीच मुलाकातें पड़ोस में रहने वाले एक कर्मचारी के घर पर होती थीं, जो उनके मिलने का माध्यम बना।

CG Crime : पुलिस कर रही जांच, आरोपों की होगी पुष्टि

CG Crime : फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पत्र में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है, और तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here