Wednesday, September 23, 2026
Home Chhattisgarh CG Weather Update: रायपुर, सरगुजा समेत कई इलाकों में कड़ाके की ठंड,...

CG Weather Update: रायपुर, सरगुजा समेत कई इलाकों में कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी

CG Weather Update
CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड लगातार बढ़ रही है और रायपुर सहित चार संभागों के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। माना एयरपोर्ट रायपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरकर 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

 

CG Weather Update: रायपुर शहर में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि प्रदेश में सबसे कम तापमान अम्बिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 11 दिसंबर को रायपुर में सुबह धुंध रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

CG Weather Update: शीतलहर का अलर्ट

CG Weather Update: मौसम विभाग ने 11 दिसंबर को कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और बालोद में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है।

CG Weather Update: कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे
माना में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री, बिलासपुर में 9.8 डिग्री, पेंड्रारोड में 8.6 डिग्री, अम्बिकापुर में 5 डिग्री, जगदलपुर में 9.1 डिग्री, दुर्ग में 9 डिग्री और राजनांदगांव में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

CG Weather Update: अधिकतम तापमान की बात करें तो रायपुर में 29.1 डिग्री, माना में 28.5 डिग्री, बिलासपुर में 27.4 डिग्री, पेंड्रारोड में 25.6 डिग्री, अम्बिकापुर में 25.3 डिग्री, जगदलपुर में 29.4 डिग्री और राजनांदगांव में 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here