Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore News : गंदगी के बीच बन रही तिल और गजक पर...

Indore News : गंदगी के बीच बन रही तिल और गजक पर कार्रवाई, प्रशासन ने कारखाना बंद कराया

Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर के खातीपुरा क्षेत्र में स्थित सुमित गजक और कुल्फी के कारखाने पर प्रशासन ने छापा मारकर बड़ा कदम उठाया। जानकारी के अनुसार, कारखाने में गंदगी के बीच तिल और गजक तैयार की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान कारखाने के संचालक फूड लाइसेंस भी प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत कारखाना बंद करने का निर्देश दिया।

Indore News : टीम ने मौके से तिल और गजक के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि खाद्य सुरक्षा को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here