Tuesday, October 6, 2026
Home Madhya Pradesh Katni Dalit Atrocity Case: कटनी में दलित युवक को नग्न कर बेरहमी...

Katni Dalit Atrocity Case: कटनी में दलित युवक को नग्न कर बेरहमी से पीटा, घर में घुसकर मां से भी की अभद्रता

कटनी। Nishaanebaz.com-Katni Dalit Atrocity Case: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक बेहद दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मटवारा में मामूली विवाद के चलते दबंगों ने एक दलित परिवार पर कहर बरपाया। आरोप है कि करीब एक दर्जन से अधिक उपद्रवियों ने घर में जबरन घुसकर एक दलित युवक के कपड़े फाड़कर उसे नग्न कर दिया और लात-घूसों व डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान जब पीड़ित की बुजुर्ग मां अपने बेटे को बचाने के लिए आगे आई, तो दबंगों ने उनके साथ भी भारी अभद्रता की और उनके भी कपड़े फाड़ दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज घटना 29 सितंबर की शाम की है। पीड़ित युवक अरविंद ने बताया कि निवार बाजार में उसकी गाड़ी से एक स्कूटी को मामूली झटका लग गया था। इसी मामूली सी बात पर संजू बर्मन, सिद्धार्थ पाण्डेय और उनके अन्य साथी आक्रोशित हो गए और उन्होंने बीच बाजार ही अरविंद के साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह जान बचाकर अरविंद मटवारा स्थित अपने घर पहुँचा, लेकिन आरोपी इतने पर भी शांत नहीं हुए। वे भीड़ लेकर उसके घर आ धमके और जबरन अंदर घुसकर तांडव मचाया।

Read More : Rabi Crops Crisis in MP: अल्पवर्षा से रबी की बोनी और सिंचाई पर संकट, सिंघार बोले- जलाशयों में पहुंचाया जाए नर्मदा का पानी

पीड़ित की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि दबंगों ने घर पर धावा बोलकर उनके छोटे बेटे को घसीटते हुए आंगन में ला खड़ा किया और उसके सारे कपड़े फाड़कर उसे नग्न कर दिया। आरोपियों ने लात-घूसों तथा डंडों से उसे निर्दयतापूर्वक पीटा। बेबस मां अपने जवान बेटे को बचाने के लिए हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती और रहम की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपियों का दिल बिल्कुल नहीं पसीजा। इतना ही नहीं, जब मां ने बीच-बचाव कर बेटे को छुड़ाने की कोशिश की, तो दबंगों ने उनके साथ भी हाथापाई की और उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया।

Read More : Sports News: दुर्ग में अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग की तैयारियाँ तेज, 10 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं

घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में स्लीमनाबाद थाने पहुँचा, लेकिन स्थानीय पुलिस पर शुरुआती स्तर पर मामले को दबाने और एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस की इस उदासीनता से हताश होकर पीड़ित परिवार ने 1 अक्टूबर को कटनी पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनव विश्वकर्मा के समक्ष पेश होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। एसपी के कड़े रुख और सख्त हस्तक्षेप के बाद आखिरकार स्लीमनाबाद पुलिस हरकत में आई और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here