M.P News : इंदौर में गहराया LPG संकट! मांग 2500 सिलेंडर की… सप्लाई सिर्फ 200-250 तक

0
94

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इंदौर शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी लगातार गंभीर होती जा रही है। हर दिन करीब ढाई हजार सिलेंडरों की मांग के मुकाबले महज 200 से 250 सिलेंडरों की ही रीफिलिंग हो पा रही है। यह सीमित सप्लाई भी केवल अस्पतालों, सरकारी मेस और स्कूलों तक ही पहुंच रही है, जिससे अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

होटल-रेस्टोरेंट इलेक्ट्रिक विकल्पों पर निर्भर

गैस की कमी के चलते शहर के होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट अब मजबूरी में भट्टियों, इंडक्शन और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों का सहारा ले रहे हैं। इससे न केवल संचालन लागत बढ़ रही है, बल्कि कामकाज की गति भी प्रभावित हो रही है।

घरेलू गैस सप्लाई में राहत

हालांकि इस संकट के बीच घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। प्रशासन के अनुसार हर दिन करीब 35 हजार घरेलू गैस सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि पिछले 10 दिनों में 3 लाख 63 हजार सिलेंडर घर-घर पहुंचाए गए हैं, जो सामान्य आपूर्ति से कहीं अधिक है। अब उपभोक्ताओं को बुकिंग के 3 से 5 दिनों के भीतर सिलेंडर मिल रहा है।

Read More : M.P News : इंदौर फायर केस में बड़ा खुलासा! स्मार्ट मीटर डेटा से खुलेंगे राज… जांच अंतिम चरण में

शादी सीजन से बढ़ी मांग

अधिकारियों का कहना है कि शादी-ब्याह और अन्य सीजनल आयोजनों के कारण कमर्शियल गैस की मांग में अचानक उछाल आया है। इसी वजह से सप्लाई और डिमांड के बीच बड़ा अंतर पैदा हो गया है, जिससे संकट और गहरा गया है।

प्रशासन की नजर, सुधार की उम्मीद

फूड कंट्रोलर और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सप्लाई बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में हालात सुधर सकते हैं।

घरेलू उपभोक्ताओं को राहत, कारोबारियों को इंतजार

कुल मिलाकर जहां घरेलू उपभोक्ताओं के लिए स्थिति सामान्य होती दिख रही है, वहीं व्यावसायिक उपयोग करने वालों को अभी कुछ समय तक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here