M.P News : सीएम मोहन यादव असम दौरे पर, गैंडे और बाघ के आदान-प्रदान पर चर्चा

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव असम के गुवाहाटी दौरे पर हैं, जहां वे राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेंगे। इसी अवसर पर दोनों राज्यों के बीच वन्यजीवों के आदान-प्रदान पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

मध्यप्रदेश में आएंगे असम के गैंडे

सूत्रों के अनुसार, असम से कुछ गैंडे मध्यप्रदेश में लाए जाएंगे। यह पहल जंगलों के पारिस्थितिक संतुलन और संरक्षण के उद्देश्य से की जा रही है। इसके अलावा बाघ और मगरमच्छ को असम राज्य भेजने पर भी बातचीत होगी।

Read More : M.P News : नर्मदा प्रदूषण पर सियासी हलचल! जबलपुर में सीवेज मिलने का आरोप, दिग्विजय सिंह का तीखा पोस्ट

दोनों सीएम करेंगे प्रस्तावों पर समीक्षा

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा और सीएम मोहन यादव के बीच चर्चा का मुख्य फोकस इन प्रस्तावों पर होगा। दोनों राज्यों ने केंद्र सरकार को पहले ही अपने सुझाव और प्रस्ताव भेजे हैं।

पूर्व में बनी थी सहमति

पूर्व में मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्यजीवों के आदान-प्रदान पर चर्चा हो चुकी है। इसमें विलुप्त जंगली भैंसों का पुनर्स्थापन और असम से गैंडों को मध्यप्रदेश लाने की सहमति बनी थी। इस बार की बैठक में इसी योजना को आगे बढ़ाने और अन्य वन्यजीवों के आदान-प्रदान के तरीकों पर विचार किया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता पर फोकस

सीएम मोहन यादव की यह पहल ईको-फ्रेंडली और जैव विविधता संरक्षण के महत्व को दर्शाती है। दोनों राज्यों की सरकारें इस कदम को प्राकृतिक संसाधनों के स्थायी प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण के लिए अहम मान रही हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Nakti Encroachment: नकटी में बुलडोजर चलने के बाद धरसीवां के कई गांवों में खौफ, आशियाना छिनने का डर

Nakti Encroachment: मोहम्मद याकुब/धरसीवां/रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के...

Dantewada Cyber Crime: केरल से दबोचे गए दो शातिर साइबर ठग, ₹19.50 लाख की की थी धोखाधड़ी

Dantewada Cyber Crime: फकरे आलम खान/बचेली/दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा...

Kondagaon BJP News: उभरते आदिवासी युवा चेहरे रामकुमार कोर्राम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें रिपोर्ट

Kondagaon BJP News: रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव/कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले...

Related Articles

Popular Categories