डिजिटल दुनिया में PM मोदी का जलवा! YouTube पर हुए 3 करोड़ सब्सक्राइबर, बनाया विश्व रिकॉर्ड

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल दुनिया में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनके आधिकारिक YouTube चैनल पर 30 मिलियन (3 करोड़) से अधिक सब्सक्राइबर हो गए हैं। इसके साथ ही वे YouTube पर 30 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर पाने वाले दुनिया के पहले नेता और राजनेता बन गए हैं।

वैश्विक नेताओं से आगे

सब्सक्राइबर संख्या के मामले में प्रधानमंत्री मोदी अन्य वैश्विक नेताओं से काफी आगे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरे स्थान पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो हैं, जिनके सब्सक्राइबर पीएम मोदी के मुकाबले लगभग एक-चौथाई हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के YouTube सब्सक्राइबर भी मोदी से काफी कम बताए जा रहे हैं। यह आंकड़ा प्रधानमंत्री के डिजिटल प्रभाव और वैश्विक पहुंच को दर्शाता है।

Read More : राज्यसभा चुनाव के लिए जारी हुई BJP उम्मीदवारों की लिस्ट, बिहार से नितिन नवीन को टिकट तो महाराष्ट्र पर सस्पेंस

Instagram पर भी बनाया रिकॉर्ड

कुछ समय पहले ही पीएम मोदी ने Instagram पर 100 मिलियन (10 करोड़) से अधिक फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया था। वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के पहले नेता और राजनेता बने।PM मोदी 2014 में Instagram से जुड़े थे। वर्तमान में उनके फॉलोअर्स की संख्या कई बड़े वैश्विक नेताओं से अधिक है।

अन्य नेताओं के फॉलोअर्स

डोनाल्ड ट्रंप के Instagram पर 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के करीब 15 मिलियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के 14.4 मिलियन, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन के 11.6 मिलियन और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

डिजिटल एंगेजमेंट में बढ़त

विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय उपस्थिति और नियमित संवाद ने प्रधानमंत्री मोदी की डिजिटल पहुंच को लगातार मजबूत किया है। YouTube और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उनकी लोकप्रियता उनके डिजिटल एंगेजमेंट मॉडल को दर्शाती है।डिजिटल राजनीति के इस दौर में PM मोदी का यह नया कीर्तिमान वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *