Wednesday, August 19, 2026
Home Entertainment Prabhas ‘Spirit’ Film Fee : प्रभास ने रणबीर कपूर को छोड़ा पीछे!...

Prabhas ‘Spirit’ Film Fee : प्रभास ने रणबीर कपूर को छोड़ा पीछे! ‘स्पिरिट’ के लिए ली 160 करोड़ की तगड़ी फीस

prabhas spirit
प्रभास बने भारत के सबसे महंगे अभिनेता

मुंबई : ‘बाहुबली’ से पैन-इंडिया सुपरस्टार बने प्रभास ने इस बार अपनी आने वाली फिल्म ‘स्पिरिट’ के लिए 160 करोड़ रुपये की भारी फीस ली है। इस खबर के बाद प्रभास ने भारत के सबसे महंगे एक्टर्स की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है। फिलहाल उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन 2026 की शुरुआत में उनकी ‘द राजा साब’ फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

रणबीर कपूर से भी ज्यादा फीस लेने वाले प्रभास
प्रभास ने ‘बाहुबली’ से जबरदस्त पहचान बनाई और अब वे दर्शकों के सबसे पॉपुलर अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी हर फिल्म को दर्शक बड़ी उत्सुकता के साथ देखने आते हैं। ‘स्पिरिट’ फिल्म के लिए प्रभास ने जो फीस ली है, वह रणबीर कपूर की फीस से भी अधिक मानी जा रही है। इस फिल्म का बजट 300 करोड़ बताया जा रहा है और प्रभास की फीस इसमें लगभग आधा हिस्सा है।

Read More : DGCA ने लिया बड़ा यू-टर्न, क्रू मेंबर्स पर वापस लिया अपना फैसला, इंडिगो की हजारों उड़ानें रद्द होने का था दबाव…

‘स्पिरिट’ में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि तृप्ति को फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। तृप्ति ने दीपिका पादुकोण की जगह साइन किया और अब फिल्म में प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Read More : Indigo Crisis : इंडिगो की सुबह से 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, DGCA ने FDTL नियम लिया वापस, कब सामान्य होंगी फ्लाइट्स

प्रभास की फीस क्यों लगातार बढ़ रही है
इससे पहले प्रभास ने ‘आदिपुरुष’, ‘सलार’, ‘कल्कि 2898 AD’ और ‘द राजा साब’ जैसी फिल्मों के लिए 100 से 150 करोड़ रुपये की फीस ली थी। लगातार बड़े बजट फिल्मों और बॉलीवुड-साउथ के संयुक्त प्रोजेक्ट्स में काम करने के कारण अब उनकी फीस 160 करोड़ तक पहुंच गई है। इससे प्रभास टॉलीवुड के सबसे महंगे अभिनेता बन गए हैं।फैंस इस फिल्म के प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और प्रभास की फिल्मों की चर्चा हमेशा ही बॉक्स ऑफिस पर रहती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here