Sunday, May 31, 2026
31.1 C
Raipur

आज देशभर में ओला-उबर-रैपिडो ड्राइवरों की हड़ताल, 6 घंटे ऐप से रहेंगे लॉग-आउट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : शनिवार को देश के कई शहरों में ओला, उबर और रैपिडो जैसे राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े ड्राइवरों ने 6 घंटे तक ऐप से लॉग-आउट रहने का फैसला किया है। इस कदम का सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ सकता है जो रोजमर्रा के सफर के लिए कैब सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। यूनियन का कहना है कि लगातार घटती कमाई और आय में अस्थिरता ने ड्राइवरों की आजीविका को प्रभावित किया है, जिसके विरोध में यह हड़ताल बुलाई गई है।

यूनियन की दो प्रमुख मांगें

तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) ने सरकार और कंपनियों के सामने दो अहम मांगें रखी हैं।
पहली मांग मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस 2025 से जुड़ी है, जिसमें निजी वाहनों को भी बिना कमर्शियल नंबर प्लेट के संचालन की अनुमति देने का प्रावधान किया गया है। यूनियन का कहना है कि इससे पेशेवर ड्राइवरों की आय पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

Read More : सिंगरौली में अंतरराष्ट्रीय शादी! संदीप और फ्रांसीसी दुल्हन शेरला ने लिए सात फेरे

दूसरी मांग किराया निर्धारण को लेकर है। ड्राइवरों का आरोप है कि कंपनियां मनमाने तरीके से किराया तय करती हैं, जिससे ड्राइवरों और यात्रियों दोनों को नुकसान होता है। यूनियन चाहती है कि किराया तय करने का अधिकार केवल सरकार के पास हो, ताकि संतुलित और पारदर्शी व्यवस्था बन सके।

आर्थिक सर्वेक्षण में भी सामने आई चिंता

हालिया आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में भी गिग वर्कर्स की आय को लेकर चिंता जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार गिग इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन करीब 40 प्रतिशत गिग वर्कर्स की मासिक आय 15 हजार रुपये से कम है। यह स्थिति आय की अस्थिरता और सामाजिक सुरक्षा की कमी को दर्शाती है।

यात्रियों के लिए क्या मायने?

हड़ताल के कारण कई शहरों में कैब और टैक्सी सेवाएं सीमित हो सकती हैं। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ऐप पर उपलब्धता जांच लें या वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था पहले से कर लें।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह हड़ताल केवल एक विरोध नहीं, बल्कि गिग इकोनॉमी में श्रम सुरक्षा और आय स्थिरता जैसे बड़े मुद्दों पर राष्ट्रीय बहस की शुरुआत भी हो सकती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

CCPL 2026: नया रायपुर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मैच में एक्ट्रेस मोनी रॉय करेंगी परफॉर्म

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Latest YouTube Shorts

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories