CG News : रायपुर में धरना आज : धरने की चेतावनी को धरातल पर उतारेंगे ननकीराम कंवर, सरकार पर जोरदार चेतावनी

VIKASH KHALKHO

रायपुर। पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर शनिवार को राजधानी रायपुर में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने वाले हैं। उनकी मांग है कि कोरबा जिले के कलेक्टर अजीत वसंत को तुरंत हटाया जाए।

कंवर ने कोरबा कलेक्टर के खिलाफ 14 बिंदुओं पर शिकायत राज्य सरकार को भेजी थी और उन्हें हटाने की मांग की थी। कोरबा कलेक्टर को हटाने में शासन की सुस्ती के चलते उन्होंने 4 अक्टूबर से धरने की चेतावनी दी थी।

Read More : CG Morning News : आज छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण कार्यक्रम और अपडेट : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बस्तर दशहरा में शामिल होंगे

राज्य शासन ने पूर्व मंत्री के शिकायती पत्र पर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन से जांच प्रतिवेदन मांगा है। हालांकि, शासन की ओर से अभी तक संभागायुक्त को लिखित आदेश नहीं मिला है। संभागायुक्त ने मीडिया को बताया कि आदेश मिलने के बाद नियमानुसार जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

Read More : CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का व्यस्त दौरा, मां दंतेश्वरी के दर्शन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के कार्यक्रम में शामिल होंगे

उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि आदेश जारी होते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ननकीराम कंवर इस मामले में शासन के रवैए से संतुष्ट नहीं हैं। उनके समर्थक भी धरने में शामिल हो सकते हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *