MP News : दोहरी उपलब्धि: मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय को ISO प्रमाण पत्र

VIKASH KHALKHO

मऊगंज। मऊगंज जिले को प्रशासनिक और पुलिस विभाग में दो बड़ी उपलब्धियां हासिल हुई हैं। कलेक्ट्रेट कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय दोनों को ISO प्रमाण पत्र मिला है।

प्रशासन द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि कलेक्ट्रेट कार्यालय को पारदर्शिता, समयबद्धता और नागरिक सेवाओं में सुधार के प्रयासों के लिए ISO प्रमाणन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, रिकॉर्ड प्रबंधन में सुधार और शिकायत निवारण की त्वरित प्रक्रिया इस सफलता के मुख्य कारण हैं।

इसी तरह, मऊगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भी ISO प्रमाणन मिला है। पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था, जनसेवा में पारदर्शिता और शिकायत निवारण की समयबद्ध व्यवस्था पर जोर दिया। अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि जिले के लिए मील का पत्थर है और आगे सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

इस उपलब्धि से मऊगंज जिला अब प्रदेश के उत्कृष्ट प्रशासनिक मॉडल के रूप में पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *