नई Tata Sierra की धमाकेदार वापसी! दमदार लुक, ट्रिपल स्क्रीन और एडवांस फीचर्स के साथ लौट रही लेजेंड

Rahul Goshwami
टाटा की मोस्ट अवेटेड 'सिएरा' लॉन्च

मुंबई: नब्बे के दशक की यादों की SUV टाटा सिएरा अब भारत में फिर से दस्तक देने को तैयार है। दमदार बॉडी, चौकोर खिड़कियाँ और पावरफुल स्टांस वाली यह लेजेंडरी SUV आज एक बार फिर से सड़क पर राज करने आ रही है। टाटा मोटर्स ने इसे आज मुंबई में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया, और कार प्रेमियों के दिलों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

कीमत और बुकिंग
नई सिएरा की शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इंट्रोडक्ट्री प्राइस के साथ लॉन्च की गई यह SUV भविष्य में और भी अधिक मांग हासिल कर सकती है। बुकिंग 16 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से।

Read More : CNAP Calling System : फ्रॉड और स्पैम कॉल्स का अंत! फोन उठाते ही दिखेगा कॉलर का असली नाम, जानें CNAP के बारे में

लुक और डिज़ाइन: पावरफुल और प्रीमियम
नई सिएरा का स्टांस ऊँचा और दमदार है। फ्रंट में LED DRL चौड़ाई में फैला हुआ, ग्रिल क्लोज्ड और टाटा का लोगो प्रमुख रूप से नजर आता है। सिल्वर फिनिश वाले स्किड प्लेट और बॉक्सी डिज़ाइन इसे एडवेंचरस और प्रीमियम लुक देते हैं। रियर प्रोफाइल में एंड-टू-एंड LED टेललैम्प्स और ‘SIERRA’ बैजिंग इसे मॉडर्न अपील देती है। 622 लीटर का बूट स्पेस SUV की प्रैक्टिकलिटी को बढ़ाता है।

इंटीरियर: लग्ज़री और टेक्नोलॉजी का धमाका
केबिन में कमांड सीटिंग पोजिशन, ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, एंबियंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीट्स और ड्यूल-ज़ोन AC जैसी फीचर्स से यह SUV प्रीमियम अनुभव देती है। सेकेंड रो में 316 मिमी गैंगवे स्पेस और पर्याप्त लेगरूम यात्रियों के लिए आराम सुनिश्चित करता है।

Read More : Amitabh Bachchan Post : अपने ‘वीरू’ को याद कर ‘जय’ हुए भावुक! धर्मेंद्र को याद कर अमिताभ बच्चन हुए इमोशनल, कहा : खालीपन और सन्नाटा

इंजन और परफॉर्मेंस
नई सिएरा में तीन इंजन विकल्प हैं:

  • 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल (TGDi) – 160 PS, 255 Nm
  • 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (Revotron) – 104 PS, 145 Nm
  • 1.5 लीटर टर्बो डीजल (Kryojet) – 118 PS, 200 Nm

दो ड्राइव मोड और तीन टेरेन मोड ड्राइविंग को रोमांचक और कंफर्टेबल बनाते हैं।

फीचर्स और सेफ्टी: एडवांस टेक्नोलॉजी का समागम

  • नई सिएरा में 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 12.3 इंच पैसेंजर स्क्रीन, JBL 12-स्पीकर सिस्टम, Dolby Atmos साउंड टेक्नोलॉजी जैसी सुविधाएँ हैं।
  • सेफ्टी में 6 एयरबैग, ISOFIX, 360° कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 22 लेवल 2+ ADAS फीचर्स शामिल हैं। भारत NCAP द्वारा इसे 5-स्टार रेटिंग मिलने की उम्मीद है।

इस तरह देखा जाए तो टाटा सिएरा सिर्फ एक SUV नहीं, बल्कि 22 साल बाद लौट आई एक लेजेंड है, जो आधुनिक तकनीक, प्रीमियम फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ भारतीय सड़क पर अपनी जगह बनाएगी। यह SUV उन सभी कार प्रेमियों के लिए सपनों की गाड़ी है, जो स्टाइल, ताकत और लग्ज़री दोनों चाहते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *