Wednesday, May 20, 2026
32.4 C
Raipur

Sehore News : बड़ी सफलता : सीहोर मंडी पुलिस ने घर में चोरी करने वाले तीन चोरों को दबोचा, ₹2 लाख का माल बरामद

Sehore News : सीहोर। थाना मंडी पुलिस को चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने एक सूने मकान से घरेलू सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का माल बरामद किया है।

सूचनाकर्ता मनोज सिंह ने 10-11 सितंबर 2025 की रात अपने घर से चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोर उनके घर से फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोटरसाइकिल, सायकिल और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए थे।

Sehore News : पुलिस की तत्परता से गिरफ्तारी

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला और सीएसपी डॉ. अभिनन्दना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुनील मेहर और उनकी टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

  • तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तीन आरोपियों— दीप सिंह, इरशाद खाँ और किसन नामदेव को पकड़ने में सफलता हासिल की।

  • गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, ऑटो और अन्य सामान बरामद किया गया। बरामद किए गए माल की कुल कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई जा रही है।

थाना मंडी पुलिस टीम के सराहनीय कार्य के बाद, तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

सलासर बालाजी धाम में भक्ति का सैलाब, प्रभात आरती में गूंजा “जय श्री बालाजी”

राजस्थान के चूरू जिले स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी धाम...

महाकाल की भव्य भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में गूंजा ‘हर-हर महादेव’

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में...

Related Articles

Popular Categories