ujjain News: महाकाल मंदिर गर्भगृह के बाहर 25 किलो चांदी का भव्य नया द्वार स्थापित, श्रद्धालु ने किया दान

ujjain News: उज्जैन /राजेश व्यास : उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह के बाहर 25 किलोग्राम चांदी से निर्मित नया भव्य द्वार स्थापित किया गया है। यह द्वार रविवार को संध्या आरती के दौरान विधि-विधान से स्थापित किया गया। यह चांदी का द्वार कोलकाता निवासी महिला श्रद्धालु निभा प्रकाश द्वारा दान किया गया था। उन्होंने यह द्वार नवंबर के अंतिम सप्ताह में मंदिर के पंडित भूषण व्यास की प्रेरणा से भगवान महाकाल को अर्पित किया था। गर्भगृह का आंतरिक व बाहरी परिसर पत्थर का होने के कारण, द्वार की माप के अनुसार विशेष तैयारी की गई।

ujjain News: दो लकड़ी के पल्लों से निर्मित इस द्वार में कुल 25 किलोग्राम चांदी का उपयोग किया गया है। द्वार पर नंदीजी, ओंकार, त्रिशूल, कलश सहित फूल-बेलबूटों की सुंदर कलात्मक आकृतियां उकेरी गई हैं, जो इसकी भव्यता को और बढ़ाती हैं। स्थापना से पूर्व दानदाता निभा प्रकाश द्वारा सभामंडप में नए द्वार का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके पश्चात गर्भगृह के बाहर द्वार को स्थापित किया गया। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने दानदाता को भगवान महाकाल का प्रसाद एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया।बाजार भाव के अनुसार चांदी एवं निर्माण लागत को मिलाकर इस द्वार की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में गूंजे जयकारे, प्रभात आरती में उमड़ी आस्था

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के चूरू जिले में...

Related Articles

Popular Categories