ujjain News: नीलगंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित चायना डोर बेचने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया

0
80
ujjain News
ujjain News

ujjain News: उज्जैन /राजेश व्यास : थाना नीलगंगा पुलिस ने प्रतिबंधित चायना डोर के अवैध विक्रय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि उल्लंघनकारी बालक को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नायलोन मांझा (चायना डोर) जब्त की है।

 

ujjain News: पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवांश एलिगेंस सोसायटी मार्ग पर चायना डोर का अवैध व्यापार किया जा रहा है। कार्रवाई के बाद आरोपियों को क्षेत्र में जुलूस के रूप में घुमाया गया, ताकि आमजन में जागरूकता फैले और अवैध गतिविधियों पर सख्त संदेश जाए। सभी आरोपियों के पास वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं पाए गए, जिससे कलेक्टर उज्जैन के प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन प्रमाणित हुआ।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 223(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि प्रतिबंधित चायना डोर का उपयोग व विक्रय न करें, क्योंकि यह मानव जीवन और पक्षियों के लिए अत्यंत घातक है, तथा ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here